06 MAYMONDAY2024 8:22:58 PM
Nari

Yuvika की तरह हो रही है गुड न्यूज मिलने में देर तो ट्राई करें ये टिप्स, बढ़ जाएंगे प्रेगनेंसी के चांसेज

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 02 Aug, 2023 02:55 PM
Yuvika  की तरह हो रही है गुड न्यूज मिलने में देर तो ट्राई करें ये टिप्स, बढ़ जाएंगे प्रेगनेंसी के चांसेज

एक्ट्रेस Yuvika Chaudhary आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। साल 2018 में उन्होंने प्रिंस नरूला से शादी की थी। लेकिन अभी तक उनको बेबी नहीं हुआ है। इस बारे में हाल ही में एक्ट्रेस का दर्द छलका। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से वो बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन भगवान उनकी सुन नहीं रहा। आखिर में वो कहती हैं ये सब भगवान के हाथ में और हम उनकी प्लानिंग पर सवाल नहीं उठाते। अगर आप भी Yuvika की तरह बेबी प्लान करने की कोशिश कर रही हो और जल्द ही गुड न्यूज चाहिए तो ये टिप्स आपके काम आएंगे....
 

PunjabKesari
अपनी पीरियड्स साइकिल पर ध्यान दें

अगर आप जल्दी गुड न्यूज चाहती हैं तो पीरियड्स साइकिल पर ध्यान देना चाहिए। अगर आपके पीरियड्स नियमित नहीं हैं या बहुत ज्यादा या कम ब्लीडिंग होती है, तो अपना चेकअप करवाएं। डॉक्टर से मिलकर पता करें कि कहीं आपको पीसीओएस या अन्य तरह की समस्या तो नहीं है, जिससे प्रेगनेंट होने में दिक्कत होती है। 

ओवुलेशन पीरियड में बनाएं शारीरिक संबंध

अगर आप जल्दी कंसीव करना चाहती हैं तो ओवुलेशन पीरियड के समय शारीरिक संबंध बनाएं। बता दें  ओवुलेशन  के समय फर्टिलिटी रेट सबसे ज्यादा होता है जिससे प्रेग्नेंसी की संभावना बढ़ जाती है। आजकल मार्केट में कई सारे ओवुलेशन  किट भी मिलते हैं तो आप उससे कैलकुलेट कर अपना ओवुलेशन पीरियड पता कर सकते हैं।

PunjabKesari

वजन कम करें

अगर आपको कंसीव करने में मुश्किल आ रही है तो आपका बढ़ा हुआ वजन भी इसकी एक वजह हो सकती है। एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि जिम महिलाओं का वजन ज्यादा होता है, उन्हें प्रेग्नेंट होने में बहुत समय लगता है। शरीर में ज्यादा फैट होने से शरीर में एस्ट्रोजन ज्यादा मात्रा में बनता है, जिससे कंसीव करने में मुश्किल होती है।

PunjabKesari

सिरगेट और शराब ना पीएं

अगर आप जल्दी कंसीव करना चाहती हैं, तो सिगरेट और शराब से दूरी बना लें। दरअसल, अल्कोहल और स्मोकिंग का सेवन करने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। नशीले पदार्थों का सेवन करने से प्रजनन क्षमता भी प्रभावित होती है। इसलिए, अगर आप प्रेगनेंसी प्लान कर रही हैं, तो सिगरेट और शराब का सेवन करने से बचें। 

PunjabKesari

Related News