01 MAYWEDNESDAY2024 5:20:24 AM
Nari

देश का वो 'रंगीन मिजाज राजा'...  365 रानियों में से किसके साथ गुजारनी है रात ऐसे करता था फैसला

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 10 Feb, 2024 07:10 PM
देश का वो 'रंगीन मिजाज राजा'...  365 रानियों में से किसके साथ गुजारनी है रात ऐसे करता था फैसला

दुनिया में भारत को वीरों की धरती के नाम से जानती है, यहां का इतिहास ताकतवर राजाओं से भरा पड़ा है। आज भी लोग राजा और रानियों की कहानियां सुनने में दिलचस्पी रखते हैं। आज हम आपको उस राजा के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी 365 पत्नियां और 83 बच्चे थे, तभी तो उन्हें देश का सबसे अय्याश राजा माना जाता था। अपनी रंगरलियों के लिए उन्होंने एक अलग से महल ही बनवाया था।

PunjabKesari
 भूपिंदर सिंह ने  38 साल तक किया शासन

हम बात कर रहे हैं पटियाला रियासत के महाराजा भूपिंदर सिंह की जिन्होंने 38 साल तक शासन किया। महाराजा भूपिंद्र सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1891 को मोती बाग प्लेस पटियाला में हुआ था। वह अपने महंगे शौक के लिए दुनिया में मशहूर थे। पिता की मौत के बाद भूपिंदर सिंह 
 पटियाला के महाराजा बने थे और राजगद्दी को संभाला था। 

PunjabKesari
365 रानियाें को रखा जाता था खास ख्याल

भूपिंदर सिंह ने 1900 से 1938 तक किया शासन और राजा होने के साथ-साथ अपने सारे शौंक भी पूरे किए। वह अपने राज्य में उस समय के पहले व्यक्ति थे, जिन्होने अपना खुद का एयरप्लेन खरीदा था। भूपिंद्रर सिंह की 365 रानियां थी और इन सभी की सुख-सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाता था। कहा जाता है कि अपनी रानियों को खुश करने के लिए महल में उनके नाम की लालटेन जलाई जाती थी। जो लालटेन पहले बुझ जाती थी राजा उस रानी के साथ ही रात गुजारते थे।

PunjabKesari

83 बच्चे में से 53 ही रहे जीवित

उनकी दस पत्नियों से थे 83 बच्चे हुए लेकिन कहा जाता है कि 53 ही जीवित रह पाए थे। राजा को महंगी गाड़ियां रखने का बहुत शौंक था और उनके पास 44 रोल्स रॉयस कारें थी। पूरी दुनिया मेें वह इतने मशहूर थे कि हिटलर ने उनसे प्रभावित होकर उन्हें अपनी माय्बैक कार तोहफे में दी थी। वह गहने पहनने के भी बहुत शौकिन थे तभी तो वह 2,930 हीरो वाला नेकलेस पहनते थे, जिस पर दुनिया का सातवां सबसे बड़ा हीरा लगा हुआ था।

PunjabKesari

बेहद शानदार था किला

राजा 166 करोड़ की कीमत का  Cartier नेकलेस पहनते थे। जो प्लैटिनम और डायमंड  से बना था। महाराजा भुपिंदर सिंह का किला पटियाला शहर के बीचोबीच 10 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। मुख्य महल, गेस्ट हाउस और दरबार हॉल इस किले के परिसर के प्रमुख भाग हैं। इस परिसर के बाहर दर्शनी गेट, शिव मंदिर और दुकानें हैं। इन दोनों महलों को बड़ी संख्‍या में भीत्ति चित्रों से सजाया गया है, जि‍न्हें महाराजा नरेन्द्र सिंह की देखरेख में बनवाया गया था। 
 

Related News