19 APRFRIDAY2024 5:24:14 PM
Nari

परिवार के लिए भाग्यशाली होती है शरीर पर ऐसे चिन्ह वाली महिलाएं

  • Edited By neetu,
  • Updated: 23 Oct, 2020 04:22 PM
परिवार के लिए भाग्यशाली होती है शरीर पर ऐसे चिन्ह वाली महिलाएं

किसी की राशि के साथ उसके शरीर के अंग भी स्वभाव और पर्सनैलिटी के बारे में बहुत कुछ बयां करते हैं। समुद्रिक शास्त्र के अनुसार, शरीर पर कुछ अलग  से चिन्ह होने वाली महिलाएं बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती है। ऐसे में ये अपने घर- परिवार को अच्छे से संभालने के साथ उनके लिए बेहद लक्की होती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि ऐसी कौन- सी महिलाएं है जो बेहद ही सौभाग्यशाली होती है...

बड़ी आंखों वाली 

जिन महिलाओं की आंखें बड़ी ऊपर- नीचे का हिस्सा हल्का लाल, आंख का रंग एकदम सफेद व भौंहों का रंग काला हो। ऐसी महिलाओं में ईश्वीर कृपा होने के साथ सदगुणों से भरी होती है। ऐसे में ये अपने अच्छे व नेक विचारों से घर को संजोए रखती है। जीवन के हर मोड़ पर अपने पति व परिवार का सच्चे दिल से साथ निभाती है। 

चंद्रमा समान गोल चेहरे वाली 

जिन महिलाओं का चेहरा चंद्रना की तरह गोल, गोरा व चमक से भरा होता है। वे महिलाएं बेहद ही सौभाग्शाली होती है। ये महिलाएं अपनी सारी जिंदगी सुख- सुविधाओं के साथ बिताती है। 

PunjabKesari

हिरन के समान सुंदर दिखने वाली 

जिस महिला के अंग हिरन के समाज कोमल और सुंदर होते हैं। वे बहुत ही सौभाग्यशाली होती है। ऐसी महिलाओं का जन्म भले ही गरीब परिवार में हुआ हो मगर इन्हें बेहद अमीर पति मिलता है। सथ ही इन्हें पति व ससुराल परिवार से पूरा प्यार व सम्मान मिलता है। ये अपनी जिंदगी में हर सुख- सुविधा को आराम से हासिल करती है। 

हाथ की गहरी व गोल रेखाएं

हाथों में गोल, गहरी व चिकनी रेखाओं वाली महिलाएं भी जीवन का हर खुशी के साथ बिताती है। ये अपने घर- परिवार को एकजुट रखने के साथ खुशी से रहती है। 

मछली का चिन्ह 

हाथों में मछली, स्वास्ति के चिन्हों वाली महिलाओं पर धन की देवी लक्ष्मी की असीम कृपा होती है। ऐसे में इन्हें कभी भी धन से जुड़ी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही ये जिस परिवार में बहू बन कर जाती है। वहां पर भी कभी धन की कमी नहीं होती है। 

कमल का चिन्ह 

समुद्र शास्त्र के अनुसार, हाथ पर कमल के चिन्ह वाली महिलाएं बेहद ही सौभाग्यशाली होती है। माना जाता है कि ऐसी महिलाओं की शादी बेहद ही अमीर व समझदार व्यक्ति के साथ होती है। साथ ही ये एक बेहद ही गुणवान व तेजस्वी पुत्र को जन्म देती है। 

 गोलाकार चिन्ह 

अगर किसी महिला के हाथों पर गोलाकार चिन्ह बना हो तो वे शक्तिशाली व अमीर व्यक्ति की पत्नी बनती है। ऐसे में ये अपनी जिंदगी में हर सुख- सुविधा को आसानी से भोगती है। 

PunjabKesari

त्रिशूल, तलवार आदि चिन्ह

समुद्रशास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं की हथेली में त्रिशूल, तलवार, शंख, गदा आदि तिन्ह बने होते हैं। वे बहुत ही दान- पुण्य करती है। ऐसे में इन्हें जीवन में मान- सम्मान बहुत मिलता है। 

गोल एड़ी

गोल एड़ी वाली महिलाओँ को जीवन में कभी भी संघर्ष नहीं करना पड़ता है। इन्हें हर चीज बड़ी आसानी से मिल जाती है। ऐसे में इनका परिवार भी हर सुख- सुविधा का फायदा लेता है। 
PunjabKesari

 

Related News