26 APRFRIDAY2024 8:05:09 PM
Nari

घर में लगी ये तस्वीरें बनती हैं कलह-कलेश का कारण

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 03 Jun, 2020 01:50 PM
घर में लगी ये तस्वीरें बनती हैं कलह-कलेश का कारण

घर की साज सजावट के लिए अक्सर लोग पेटिंग्स या तस्वीरें लगाना पसंद करते हैं। मगर, वास्तु के अनुसार, कुछ तस्वीरें कपल्स या परिवार के बीच कलह-कलेश का कारण भी बन सकती हैं। जी हां, कुछ तस्वीरें घर में नेगेटिव एनर्जी लाती हैं। अगर आप अपने घर में सुख-शांति बनाए रखता चाहते हैं तो भूलकर भी ऐसी तस्वीरें ना लगाएं।

डूबते जहाज की तस्वीर

डूबते हुए जहाज की तस्वीर लगाने से बचना चाहिए, खासकर बेडरूम में ऐसी तस्वीर ना लगाएं। इससे परिवार के लोगों के बीच तनाव बढ़ता है।

Old Sinking Ship Canvas Wall Art – canvasx.net

युद्ध की तस्वीर

भूलकर भी घर में महाभारत या कोई भी युद्ध वाली तस्वीर ना लगाएं। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी आती है, जिससे दांपत्य जीवन पर बुरा असर पड़ता है।

काम में बाधा डालती है लहरें और नाव

अगर आपने भी घर में लहरों में डगमगाती हुई नाव की तस्वीर या पेटिंग लगाई है तो उसे निकाल दें। इससे ना सिर्फ परिवार में तनाव बढ़ता है बल्कि यह हर काम में बाधा भी डालती है।

ताजमहल की तस्वीर

ताजमहल प्यार का प्रतीक है इसलिए कई लोग घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए इसकी तस्वीर या छोटी प्रतिमा घर में रख लेते हैं। मगर, यह बेगम मुमताज का मकबरा है और मकबरे को घर में रखना अशुभ माना जाता है।

DIY Painting Framed Wall Art Home Decoration Taj Mahal Building ...

डूबते सूरज

सूरज की तस्वीर तो आप ने हर घर में देखी होगी। मगर, इससे काम में सफलता के बजाए असफलता मिलती है। साथ ही ऐसी तस्वीरें नेगेटिव एनर्जी भी लगाती है।

हिंसक जानवर की तस्वीर

घर में किसी भी तरह के हिंसक जानवर की तस्वीर या पेंटिंग लगाना भी अच्छा नहीं माना जाता है। माना जाता है इससे अशांति आती है।

ऐसी तस्वीरें लगाना होता है शुभ

. कपल्स बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाएं। इससे प्यार बढ़ेगा।
. दो हंसों का जोड़ा या किसी भी पक्षी के जोड़े की तस्वीर लगाना भी अच्छा माना जाता है।
. उगते हुए सूरज की पेंटिंग लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा में ऐसी पेंटिग लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा की वृद्धि होती है।
. ऊँ, स्वस्तिक या अन्य कोई शुभ चिह्न वाली पेंटिंग या फोटो लगाना भी शुभ होता है।
. 7 घोड़े की तस्वीर या पेटिंग लगाने से भी घर का वातावरण भी शांत और पॉजिटिव रहता है। साथ ही इससे परिवार के सदस्यों में एकता भी बनी रहती है लेकिन ऐसी तस्वीर लगाएं जिसमें सफेद घोड़ा जरूर हो।

Custom 3d photo wall paper Wall horse 3d wallpaper TV background ...

Related News