26 APRFRIDAY2024 9:50:38 AM
Nari

फ्रिज में सामान रखते समय ना करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा खाने का स्वाद

  • Edited By neetu,
  • Updated: 06 Jan, 2022 12:31 PM
फ्रिज में सामान रखते समय ना करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा खाने का स्वाद

किचन की तरह फ्रिज का साफ होना भी जरूरी होता है। इसमें हम सब खाना स्टोर करते हैं। मगर अक्सर कई महिलाओं की शिकायत रहती हैं कि फ्रिज में रखें खाने से इसका स्वाद खराब होने लगता है। इसके पीछे का कारण जानें-अनजाने में गलत तरीके से फ्रिज में सामान रखना होता है। चलिए आज हम आपको फ्रिज में खाना स्टोर करने दौरान की जानें वाली गलतियों के बारे में बताते हैं...

बिना ढके खाना रखना

अक्सर महिलाएं जल्दबाजी में बिना ढके फ्रिज में खाना रख देती है। इससे दो चीजें हो सकती है। पहला बिना ढके खाने पर ज्यादा ठंड के कारण एक सख्त सी परत बन जाती है। दूसरा कम तापमान के कारण खाने का स्वाद बिगड़ने लगता है। ऐसे में महिलाएं चीजों को खराब समझकर इसे फेंकना ही सही समझती है।

PunjabKesari

फ्रिज को अधिक भर देना

अक्सर महिलाएं फ्रिज में कई चीजों को एक साथ रख देती है। ऐसा करने से चीजें का स्वाद बिगड़ने लगता है। ऐसे में अगर आप भी ये काम करती हैं तो अपनी इस आदत को तुरंत सुधार लें।

गीले बर्तन में सामान डालकर फ्रिज में रखना

अगर आप भी गीली सब्जियां, फल आदि को ऐसे ही फ्रिज में रखती हैं तो ऐसे गलती करना छोड़ दें। चीजों में पानी मौजूद होने से खाने का स्वाद खराब होने व इसके जल्दी गलने की परेशानी होती है। इसके अलावा इसके कारण आसपास की चीजें भी जल्दी खराब हो सकती है। इसके लिए चीजों को सुखाकर ही फ्रिज में रखें।

PunjabKesari

कई दिनों तक फ्रिज में सामान रखना

आमतौर पर लोग कई दिनों तक फ्रिज में सब्जी, दाल या अन्य चीजें रखें रखते हैं। इसके कारण फ्रिज में ताजी पड़ी चीजें भी खराब होने लगती है। ऐसे में आप अगर ऐसी गलती करती हैं तो अब ऐसा कुछ करने से बचें।

एक ही बाउल में कई चीजें रखना

कई लोग एक ही बाउल या कंटेनर में एक साथ कई सब्जियां व चीजें रख देती हैं। इसके अलावा कई बार महिलाएं एक ही बाउल में नया व पहले से गूंदा हुआ आटा रख देती है। मगर इसके कारण ताजा आटा भी खराब होने का कारण बनता है। ऐसे में आप ऐसा करने की गलती ना करें।

समय-समय पर फ्रिज साफ ना करना

किचन की तरह फ्रिज की सफाई पर भी ध्यान दें। अक्सर फ्रिज में एक साथ कई चीजें होने या कभी कुछ सामान गिर जाने से उसमें स्मैल आने लगती है। इसके कारण भी खाना खराब हो सकता है। ऐसे में हफ्ते में 1-2 बार फ्रिज की सफाई जरूर करें।

PunjabKesari

PC: freepik

Related News