04 MAYSATURDAY2024 6:06:59 AM
Nari

सर्दियों में बंद नाक की परेशानी से बचाएंगे ये घरेलू नुस्खे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 06 Nov, 2021 12:55 PM
सर्दियों में बंद नाक की परेशानी से बचाएंगे ये घरेलू नुस्खे

सर्दियों ने दस्तक दे दी है। इस दौरान बच्चे से लेकर बड़ों तक हर किसी को बंद नाक की परेशानी होना आम बात है। इसके कारण सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। इससे राहत पाने के लिए लोग दवाओं का सहारा लेते हैं। मगर आप चाहे तो इसके लिए कुछ देसी उपायों को अपना सकते हैं। जी हां, कुछ देसी नुस्खों को अपनाकर इस परेशानी से बचा जा सकता है। इसकी मदद से आपको बंद नाक खोलने व खुलकर सांस लेने में मदद मिलेगी। चलिए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में...

PunjabKesari

स्टीम लें

आप बंद नाक को खोलने के लिए स्टीम ले सकती है। इसके लिए एक बाउल में गर्म पानी डालें। अब अपने चेहरे को बाउल के पास लेकर जाकर पूरे सिर को कपड़े या तौलिए से ढक लें। 10-15 मिनट तक भाप लेने से ही आपको आराम मिलेगा। अगर आपको ज्यादा परेशानी है तो आप पानी में 1 नोजल कैप्सूल या विक्स वेपोरब मिलाएं।

PunjabKesari

नाक की सिकाई

सर्दियों में बच्चे से लेकर बड़ों तक किसी को भी बंद नाक की परेशानी सता सकती है। ऐसे में आप नाक की सिकाई कर सकती है। इसके लिए किसी कपड़े को गर्म करके नाक के पास हल्के से रखते हुए सिकाई करें। 10-15 मिनट तक इसे करें। आपको आराम मिलेगा।

गर्म पानी

नाक बंद होने दौरान गर्म पानी का सेवन करें। इससे आपका बंद नाक जल्दी ही खुलने में मदद मिलेगी। इसके अलावा खांसी, जुकाम, गला दर्द व खराब से आराम मिलेगा। गर्म पानी पीने से आपको सांस संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।

PunjabKesari

अजवाइन या भुने चनों का सेक लें

आप बंद नाक को खोलने के लिए अजवाइन या भुने चनों का सेक भी ले सकती है। इससे भी आराम मिलता है। इसके लिए तवे या पैन में धीमी आंच पर अजवाइन को गर्म करें। इसे तब तक गर्म करके जब तक इसमें से हल्का धुआं ना निकलने लगे। उसके बाद इसे किसी कपड़े या रूमाल में बांधकर नाक के ऊपर सेंक दें। इसे सूंघने की कोशिश करें। कुछ देर तक इसे दोहराएं। आपको फर्क महसूस होगा। इसी तरह आप अजवाइन की जगह पर भुने चनों की सिकाई कर सकते हैं। आप इससे नाक की सिकाई करने के बाद चनों का सेवन भी कर सकती है। इससे आपको बंद नाक से आराम मिलने के साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

टमाटर सूप

गर्मा-गर्म टमाटर सूप में नींबू का रस, लहसुन और नमक मिलाकर पीने से भी बंद नाक से राहत मिलती है।

Related News