07 MAYTUESDAY2024 10:53:40 PM
Nari

घर में इन 3 खुशबूदार फूलों को लगाने से आएगी सुख-समृद्धि, आर्थिक संकट होंगे दूर

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 21 Apr, 2023 05:18 PM

वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार घर में रखी हर चीज में कोई ना कोई ऊर्जा होती है। यहां तक की घर में रखे पेड़-पौधों का भी खास महत्व होता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो कुछ पौधों को बहुत शुभ माना गया है तो वहीं कुछ ऐसे पेड़ पौधे भी हैं जो वास्तु शास्त्र में बहुत अशुभ माने गाए हैं। आज हम जानेंगे कि वास्तु शास्त्र में किन पेड़-पौधों को बहुत शुभ माना गया हैं। वास्तु के अनुसार तीन ऐसे खुशबूदार फूल हैं जिन्हें हर किसी को अपने घर में लगाना चाहिए, इससे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है....

गुलाब का फूल

गुलाब के फूल को प्रेम का प्रतीक माना जाता है और पूजा-पाठ में भी इसका इस्तेमाल होता है। वास्तु शास्त्र  के नियमों के अनुसार घर में ये फूल लगाने से बहुत शुभ परिणाम मिलते हैं।  इस फूल को घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए।  इससे घर में सुख-समृद्धि बरकरार रहती है। गुलाब से घर की नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर हो जाती है। ये फूल वैभव लक्ष्मी को भी अति प्रिय है। इसे लगाने से घर में आर्थिक समस्याएं नहीं होती हैं।

PunjabKesari

गुड़हल का फूल


वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार घर में लाल गुड़हल का फूल लगाना बहुत शुभ माना गया है। इस लगाने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह फूल माता काली, मां दुर्गा और भगवान गणेश को भी बहुत प्रिय है। हनुमानजी को भी गुड़हल का फूल प्रिय होता है, इसलिए इनकी पूजा पाठ में ये फूल चढ़ाने से घर में सुख समृद्धि आती है। इससे ग्रहों के दोष भी दूर होते हैं।गुड़हल के फूल को  हमेशा घर की उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।

PunjabKesari

कमल का फूल

कमल का फूल दिखने में बहुत सुंदर होता है, साथ ही इसका ज्योतिष और धार्मिक महत्व भी है। माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों ही कमल का फूल धारण करते हैं। मां सरस्वती और ब्रह्मा जी का आसन भी कमल का फूल ही है। इसे घर में लगाने से उत्तम परिणाम मिलते हैं। कमल के फूल का पौधा घर में लगाने से आर्थिक समृद्धि आती है। माना जाता है कि हर शुक्रवार को माता लक्ष्मी की चरणों में कमल का फूल अर्पित करने से धन से जुड़ी हर समस्या खत्म हो जाती है।

PunjabKesari

Related News