03 MAYFRIDAY2024 8:09:13 AM
Nari

Mary Kom से लेकर नीरज चोपड़ा तक, ओलंपिक में देश का नाम रोशन कर चुके हैं ये भारतीय खिलाड़ी

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 23 Jun, 2023 04:55 PM
Mary Kom से लेकर नीरज चोपड़ा तक, ओलंपिक में देश का नाम रोशन कर चुके हैं ये भारतीय खिलाड़ी

अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपक दिवस हर साल 23 जून को मनाया जाता है। इस दिन को खेल जगत को और ज्यादा बेहतर करने के उद्देशय से मनाया जाता है।  खासकर हमारे देश के लिए तो ये दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि देश के कई सारे खिलाड़ी ओलिंपक में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करवा चुके हैं। 

चलिए आज हम आपको बताते हैं देश के ऐसे 7  खिलाड़ियों के बारे में जो देश के लिए पदक जीत चुके हैं.....

मीराबाई चानू

मीराबाई चानू ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में पहले दिन पदक जीत कर कमाल कर दिया था। बता दें चानू भारत की पहली महिला वेटलिफ्टर हैं, जिन्होंने ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। क्लीन जर्क में 116 किलोग्राम और स्नैच में 87 किलोग्राम वजन उठाकर इतिहास रच दिया था। 

PunjabKesari

सुशील कुमार

सुशील कुमार पहले ऐसे भारतीय हैं जिन्होंने देश के लिए दो पदक जीते हैं। पहले साल 2008 में बीजिंग में हुए ओलंपिक में महज 25 साल की उम्र में उन्होंने देश को कांस्य पदक दिलाया था। इसके साल 2012 में उन्होंने लंदन ओलंपिक में 66 किलोग्राम भारवर्ग रजत पदक जीतकर दूसरी बार भारत का मान बढ़ाया था। 2008 में सिर्फ 70 मिनट के अंदर  उन्होंने तीन मैच जीते थे और कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।

PunjabKesari


पीवी सिंधु

21 साल की सिंधु ने रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतकर कमाल कर दिखाया था। ये उनकी पहली ओलंपिक प्रतियोगिता थी और वो पहली भारतीय महिला बनीं, जिन्होंने ये पदक अपने नाम किया। साल 2020 में कांस्य में एक बार फिर उन्होंने ओलंपिक पदक जीता और बन गईं ओलिंपक में दो पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय महिला।

PunjabKesari

मैरी कॉम

लंदन 2012 में अपने पहले ओलंपिक में मैरी कॉम ने फ्लाईवेट वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाज बन गईं। 

PunjabKesari

साइना नेहवाल

साइना नेहवाल ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं जब उनकी प्रतिद्वंद्वी चीन की वांग शिन को सेमीफाइनल में मैच के दौरान रिटायर हर्ट होने के लिए मजबूर होना पड़ा।

PunjabKesari

नीरज चोपड़ा

नीरज ने 2020 में टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया था। इस समय नीरज चोपड़ा देश के सबसे फेमस खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने 87.58 मीटर दूर भाला फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वो ऐसे दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

PunjabKesari

साक्षी मलिक

साक्षी मलिक काफी देर से ओलंपिक खेलने वाली खिलाड़ियों में शुमार हुई। अब वो पदक जीतने वाली पहली महिला भारतीय पहलवान बन गईं हैं। उन्होंने किर्गिस्तान (Kyrgyzstan) की ऐसुलु टाइनीबेकोवा को 8-5 से हराकर 58 किग्रा में कांस्य पदक जीता और सुनिश्चित किया कि भारत लगातार तीन खेलों में ओलंपिक कुश्ती पदक जीते।

PunjabKesari

Related News