16 SEPMONDAY2024 12:49:58 PM
Nari

ये 5 लाइट लिपस्टिक शेड्स इंडियन ब्राइड के लिए रहेंगे बेस्ट

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 26 Aug, 2024 04:50 PM
ये 5 लाइट लिपस्टिक शेड्स इंडियन ब्राइड के लिए रहेंगे बेस्ट

नारी डेस्क: आज कल लड़कियां अपने ब्राइडल लुक को यादगार बनाने के लिए क्या कुछ नहीं करती हैं। दुल्हन के  खूबसूरत आउटफिट के साथ- साथ  हेयर स्टाइल और मेकअप का भी अहम रोल होता है। ऐसे में लिपस्टिक का सही शेड चुनना भी बेहद जरूरी होता है नहीं तो पूरा लुक  खराब हो सकता है। इन दिनों दुल्हनें डार्क की जगह लाइट लिपस्टिक शेड्स को चुनती हैं, क्योंकि ये शेड्स नेचुरल और एलिगेंट लुक देते हैं। यहां कुछ बेस्ट लाइट लिपस्टिक शेड्स हैं जो दुल्हन के लिए परफेक्ट हो सकते हैं। 

न्यूड पिंक
 
यह शेड हर स्किन टोन पर सूट करता है और दुल्हन के मेकअप को नेचुरल और सॉफ्ट बनाता है। यह लुक बहुत ही फ्रेश और एलिगेंट होता है।

पिच न्यूड

पिच न्यूड शेड्स चेहरे पर एक वॉर्म और ग्लोइंग इफेक्ट लाते हैं। यह लुक समर वेडिंग्स के लिए आदर्श होता है।

कोरल पिंक

कोरल पिंक शेड्स दुल्हन के लुक में एक फ्रेशनेस और यंग वाइब जोड़ते हैं। यह शेड खासकर फेयर से मीडियम स्किन टोन पर खूबसूरत दिखता है।

रोसी न्यूड

यह शेड थोड़ा सा गुलाबीपन लिए हुए न्यूड शेड है, जो हर स्किन टोन के लिए परफेक्ट होता है। यह लुक बहुत ही रिफाइंड और क्लासी दिखता है।

लाइट माउव

माउव शेड्स को लाइट टोन में इस्तेमाल करना दुल्हन के लुक को सटल और सोफिस्टिकेटेड बनाता है।

लाइट शेड्स का क्यों किया जा रहा है ज्यादा पसंद


- लाइट शेड्स चेहरे को नेचुरल और फ्रेश दिखाते हैं, जो आजकल के ब्राइडल मेकअप ट्रेंड में बहुत पसंद किया जाता है।
-लाइट शेड्स ज्यादा ध्यान आकर्षित नहीं करते, जिससे दुल्हन की पूरी पर्सनैलिटी और एटायर का लुक बैलेंस्ड रहता है।
-लाइट शेड्स आमतौर पर सभी स्किन टोन पर अच्छे से सूट करते हैं, जिससे ये एक सेफ और वर्सेटाइल ऑप्शन बन जाते हैं।
-लाइट शेड्स की मदद से फोटोज में दुल्हन का लुक सटल और टाइमलेस दिखता है, जो बाद में भी फैशन से बाहर नहीं लगता।
 

Related News