12 MAYSUNDAY2024 2:57:03 PM
Nari

Navratri में ये 5 सपने देते हैं शुभ संकेत, खुशखबरी के साथ होती है धन की बरसात

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 18 Oct, 2023 03:07 PM
Navratri में ये 5 सपने देते हैं शुभ संकेत, खुशखबरी के साथ होती है धन की बरसात

मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि के शुभ दिन 15 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि- विधान से पूजा की जाती है। प्रसन्न होकर मां भक्तों को आशीर्वाद देती हैं और उनकी मनोकामना पूरी करती हैं। नवरात्रि के दिन कुछ खास तरह के सपने देखने बहुत शुभ माना जाता है। आइए आपको बताते हैं इन सपनों के बारे में, जिससे देखना मां दुर्गा की कृपा द्दष्टि का संकेत माना जाता है....

शेर पर सवार मां दुर्गा

सपने में मां दुर्गा को शेर की सवारी किए हुए देखना जीवन में सकारात्मक बदलाव की ओर संकेत करता है। ज्योतिष एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस सपने का अर्थ है आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं।

PunjabKesari

सुहाग का सामना

नवरात्रि के दिनों में सपने में सुहाग का सामान जैसे चूड़ी, बिंदी, सिंदूर या लाल रंग की चुनकी देखना वैवाहिक जीवन में समस्याएं खत्म होने का संकेत हो सकता है।

हाथी

सपने में हाथी या मां दुर्गा का हाथी पर सवार दिखना, किसी बड़ी सफलता की ओर इशारा हो सकता है।

PunjabKesari

दूध से बनी चीजें

नवरात्रि के दिनों में सपने में दूध या दूध से बनी चीजों को देखना किसी कार्य में सफलता या मान- सम्मान में वृद्धि का संकेत हो सकता है।

देवी की प्रतिमा

सपने में मां दुर्गा की प्रतिमा दिखना बहुत शुभ माना जाता है। ये सपने आप पर देवी दुर्गा की कृपा द्दष्टि होने का संकेत देता है।

PunjabKesari

नोट- ये जानकारी सिर्फ मान्यताओं धर्मग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी जानकारी को मानने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें।

Related News