23 APRTUESDAY2024 3:09:36 PM
Nari

25 की उम्र में Wrinkles रोकने का बना लड़कियों में बढ़ा 'बेबी बोटॉक्स’ का ट्रेंड

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 22 Nov, 2021 01:14 PM
25 की उम्र में Wrinkles रोकने का बना लड़कियों में बढ़ा 'बेबी बोटॉक्स’ का ट्रेंड

लड़कियां अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए क्या कुछ नहीं करती। खूबसूरती की रेस में हर लड़की आगे निकलना चाहती हैं। वैसे भी आजकल इंस्टाग्राम व फेसबुक का ट्रेंड है। ऐसे में खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए सिर्फ यंग व ज्यादा ऐज की महिलाएं ही नहीं कम उम्र की लड़कियां भी  बोटॉक्स, कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट से लेकर घरेलू नुस्खे तक अजमाने से नहीं कतराती।

क्या है बोटॉक्स ट्रीटमेंट?

बोटॉक्स एक तरह का ड्रग होता है जो त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करता है। स्किन स्पेशलिस्ट की मानें तो बोटॉक्स असल में एक प्रोटीन डेरिवेटिव होता है जो स्किन के अंदर जाकर मसल्स को रिलैक्स करता है। इससे एजिंग इफेक्ट्स धीरे-धीरे गायब होने लगते हैं।

PunjabKesari

क्या है बेबी बोटॉक्स ट्रेंड

लोग मानते हैं कि उन्हें 50 की उम्र तक इस ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं होती। इतनी उम्र में देखभाल शुरू करने से मनमुताबिक नतीजे नहीं मिलते इसलिए छोटे डोट 'बेबी बोटॉक्स' का ट्रेंड शुरू हुआ है। इसका मतलब है चेहरे के छोटे-छोटे हिस्से में बोटॉक्स लेना।

कितना होता है खर्च?

बोटॉक्स का एक आंख के आसपास ट्रीटमेंट का खर्च करीब 15 लाख रुपए हैं। रिसर्च की मानें तो देश-विदेश में सैकंड़ों लड़कियां अब 25-30 साल की उम्र में बुढ़ापा छिपाने के लिए बोटॉक्स का सहारा ले रही हैं। हालांकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस हिस्से में बोटॉक्स ले रहे हैं। इसका एक सेशन 6,000 रुपए से लेकर 20,000 रुपए तक हो सकता है।

सोशल मीडिया का असर

रिसर्च की मानें तो सोशल मीडिया के चलते लड़कियों में इसका क्रेज काफी बढ़ रहा है। सेल्फी कल्चर में खुद को खूबसूरत और बेहतरीन दिखाने के लिए लड़कियां ना सिर्फ कई तरह के प्रोडक्ट्स यूज करती हैं बल्कि इस ट्रीटमेंट का सहारा भी लेती हैं। इस ट्रीटमेंट को लेने किसी भी तरह के मेकअप की भी जरूरत नहीं पड़ती।

PunjabKesari

होते हैं साइड-इफेक्ट्स भी

हालांकि कुछ डॉक्टर्स की मानें तो इस ट्रीटमेंट को ज्यादा लेने से त्वचा पतली और उनका आकार बदलना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

100 में से 70% लड़कियों की बढ़ी रुचि

बोटॉक्स को इंजेक्शन के जरिए चेहरे की मांसपेशियों की सतह में लगाया जाता है। इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है और वो सिकुड़ने लगती है। यह प्रक्रिया ज्यादा दर्दनाक भी नहीं होती। बोटॉक्स लेने के बाद महीन लाइन्स गायब हो जाती है, जिससे आप 5 से 10 साल छोटे दिखने लगते हैं। रिसर्च के मुताबिक, पिछले सालभर में बोटॉक्स के लिए पूछताछ करीब 70% बढ़ती है, जिसमें सबसे बड़ी संख्या लड़कियों की है।

क्या सिर्फ एक बार का इलाज है बोटॉक्स?

एक बोटॉक्स इंजेक्शन का असर कम से कम 3 महीने तक रहता है, वो भी तब जब इसका कोई साइड इफैक्ट ना हो। यह ट्रीटमेंट हर 4 से 6 माह में लेना पड़ता है।

PunjabKesari

Related News