14 MARSATURDAY2026 12:18:11 PM
Nari

नहीं रहे द कपिल शर्मा शो के खास सदस्य, सालों से साय की तरह थे कॉमेडियन के साथ

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 22 May, 2025 09:04 AM
नहीं रहे द कपिल शर्मा शो के खास सदस्य, सालों से साय की तरह थे कॉमेडियन के साथ

नारी डेस्क: द कपिल शर्मा शो के खास सदस्य अब इस दुनिया में नहीं रहे। शो के फोटोग्राफर दास दादा का निधन हो गया है। उनका असली नाम कृष्ण दास था। फोटोग्राफर की मौत ने कपिल शर्मा के कॉमेडी शो के सदस्यों को झकझोर कर रख दिया है, क्योंकि शो के सदस्य उन्हें अपना परिवार मानते थे। कपिल शर्माअकसर शो में उनका जिक्र करते रहते थे। 


अभिनेता-कॉमेडियन कीकू शारदा ने सोशल मीडिया पर 'दास दादा' के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक भावनात्मक नोट साझा किया। टीम ने इंस्टाग्राम पर एक बयान साझा किया जिसमें लिखा था- "आज बहुत भारी मन से हमने दास दादा को खो दिया है, लेंस के पीछे की आत्मा, जिन्होंने कपिल शर्मा शो की शुरुआत से ही हमारे साथ अनगिनत खूबसूरत पलों को कैद किया था। केवल एक सहयोगी फोटोग्राफर से कहीं अधिक, वह हमेशा मुस्कुराते रहने वाले, हमेशा दयालु और हमेशा मौजूद रहने वाले परिवार थे। उनकी उपस्थिति ने न केवल उनके कैमरे के माध्यम से, बल्कि हमारे साथ साझा किए गए हर पल में गर्मजोशी और रोशनी लाई। आपको शब्दों से परे याद किया जाएगा, दादा। शांति से आराम करें। आपकी यादें हर फ्रेम और हर दिल में ज़िंदा रहेंगी।"

PunjabKesari

टीम की पोस्ट में शो के पुराने एपिसोड में से एक वीडियो भी दिखाया गया है जिसमें दास आयुष्मान खुराना और सोनाक्षी सिन्हा के साथ डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं। कपिल के शो का हिस्सा रह चुकीं अभिनेत्री-गायिका सुगंधा मिश्रा ने दास के निधन पर शोक जताया। उन्होंने हाथ जोड़कर और टूटे दिल वाले इमोजी के साथ पोस्ट पर टिप्पणी की। ऐ यूजर ने उनकी याद में लिखा- "दादा कितने सज्जन व्यक्ति थे। हमेशा उन्हें मुस्कुराते हुए और हास्य से भरे चेहरे के साथ देखा और उन्हें लगभग तब से जानता था जब मैं मुंबई आया था और अजंता होटल में प्लस चैनल में संघर्ष करता था (उस समय)... उनकी आत्मा को शांति मिले।

Related News