11 MAYSATURDAY2024 3:28:02 PM
Nari

जोड़ दर्द के लिए रामबाण सरसों का साग, जानें ले खरीदने और स्टोर करने का सही तरीका

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 01 Jan, 2022 02:02 PM
जोड़ दर्द के लिए रामबाण सरसों का साग, जानें ले खरीदने और स्टोर करने का सही तरीका

सर्दियों में साग खाना भला किसे पसंद नहीं होता। मगर, साग खाने में जितना टेस्टी होता है उतना ही मुश्किल होता है इसे खरीदना। अगर गलत साग खरीद लिया जाए तो पूरा टेस्ट ही खराब हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स देंगे, जिसकी मदद से आप साग खरीद सकते हैं। कुछ महिलाएं साग को उसे उसी दिन बना लेती हैं तो इसे खरीदकर स्टोर करती हैं और धीरे-धीरे बनाती हैं। मगर, लंबे समय तक स्टोर करने पर साग का स्वाद खराब हो जाता है। इसका स्वाद खराब ना हो इसके लिए सिर्फ इसे खरीदने का सही तरीका ही नहीं बल्कि स्टोर करने का तरीका भी पता होना जरूरी है....

सबसे पहले जानिए साग खरीदने का सही तरीका

1. साग खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि साग की पत्तियां एकदम गहरी हरी और फ्रैश हो। ध्यान रखें कि साग की पत्तियां क्रिस्पी और फुल हो।
2. साग की पत्तियों में भूरे या पीले रंग का पैच हो तो उसे ना खरीदें। एक दिन पुराने साग में भी कुछ पोषक तत्व कम हो जाते हैं इसलिए हमेशा फ्रैश साग खरीदें।

PunjabKesari

ऐसे स्टोर करें साग

साग को खरीदने के बाद उसे सही तरह से स्टोर करना दूसरा स्टेप है...

1. साग को 4-5 बार अच्छी तरह धोकर अखबार में लपेट कर रखें। इससे वो लंबे समय तक फ्रेश रहेगा।
2. साग को कभी भी केले और सेब जैसे फलों के साथ फ्रिज में स्टोर ना करें। इससे साग जल्दी खराब हो जाता है। इसे ठंडे तापमान में ही स्टोर करें।
3. साग को खरीदने के बाद प्लास्टिक की थाली में ना रखें, खासकर गीली प्लास्टिक थेली में तो बिल्कुल नहीं।
4. आप साग को एयर टाइट डिब्‍बे का भी स्टोर कर सकते हैं लेकिन उसकी सरफेस पर पेपर टॉवल बिछा लें।

सेहत के लिए क्यों फायदेमंद सरसों का साग ?

. सरसों के साग में कैलोरी और फैट की मात्रा बहुत कम होती है इसलिए यह वजन को कंट्रोल करने में फायदेमंद है।
. इसमें कार्ब्स, फाइबर, पोटैशियम, विटामिनन्स, मैग्नीशियम, एंटीऑक्सीडेंट, आयरन और कैल्शियम भरपूर . सरसों का साग बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मददगार है।
. गठिया या जोड़ों में दर्द की समस्या रहती है तो अपनी डाइट में साग शामिल करें। इसके एंटीबायोटिक गुण दर्द को दूर रखने में मदद करते हैं।

PunjabKesari

Related News