25 APRTHURSDAY2024 3:39:55 AM
Nari

इन 5 राशियों की लड़कियों में होते हैं 'एक्टिव मम्मियों' वाले सारे गुण

  • Edited By neetu,
  • Updated: 06 Aug, 2020 08:13 PM
इन 5 राशियों की लड़कियों में होते हैं 'एक्टिव मम्मियों' वाले सारे गुण

दुनिया की हर मां अपने बच्चे के लिए खास और अनमोल होती है। असल में, एक मां खुद से ज्यादा अपने बच्चे का ख्याल रखती है। ऐसे में हम यह भी कह सकते है कि एक मां के लिए उसका बच्चा ही पूरी दुनिया होता है। मगर बात हम यहां ज्योतिषशास्त्र की करें तो कुछ राशियों से संबंध रखने वाली महिलाएं बेस्ट मदर के रूप में मानी जाती है। तो चलिए जानते हैं वे कौन सी राशियों की मां दूसरी मांओं के मुकाबले बेस्ट मदर साबित होती है। 

मेष राशि

इस राशि की माएं बेहद की एक्टिव और ऊर्जावान होती है। स्वतंत्र विचारों वाली होने से ये अपने बच्चों को भी साहस व निडरता से फैसले लेना सिखाती है। निडर होने से ये किसी भी चीज से डरने की जगह चुनौतियों का सामना करने में विश्वास करती है। ऐसे में इस राशि की महिलाएं अपने बच्चों को भी किसी चीज से डरने की जगह उसका डट कर मुकाबला करना सिखाती है। ये अपने बच्चों को जीवन में नई-नई चीजों को करने और समझने में भी प्रोत्साहित करती है। 

nari,PunjabKesari

कर्क राशि

इस राशि की महिलाएं बेहद ही भावुक और कोमल दिल की होती है। जहां इनके परिवार और बच्चों की बात आती है। ये उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है। इस राशि की माएं हमेशा अपने बच्चे को इस बात का एहसास दिलाती है कि चाहे जैसी मर्जी परिस्थिति हो उसकी मां हमेशा उसका साथ देगी। ये अपने बच्चे की हर छोटी-बड़ी बात, चीज आदि का बखूबी तरीके से ख्याल रखती है। इनके लिए इनके बच्चे की जरूरत और खुशी सबसे आगे होती है। 

कन्या राशि

इस राशि की महिलाएं बेहद क्रिएटिव और एक्टिव होती है। ऐसा भी कह सकते है कि कर्क राशि की महिलाएं हर काम को करने में माहिर होती हैं। ऐसे में ये अपने बच्चे को हर काम को करने के काबिल बनाती है। चाहे स्कूल का कोई कंपटीशन हो या कोई एक्टिविटी ये अपने बच्चे को हर हाल में आगे बढ़ना सिखाती है। इस राशि की माएं अपने बच्चे को अनुशासन में रहने के साथ जिंदगी को बेहतर तरीके से जीना सिखाती है। असल में, ये मानती है कि किसी भी मुकाम पर पहुंचने के लिए व्यक्ति को अनुशासित होना बेहद जरूरी होता है। 

nari,PunjabKesari

मिथुन राशि

मिथुन राशि की माएं अपने बच्चे की परवरिश इस ढंग से करती हैं कि उनका बच्चा जिंदगी का हर फैसला सही तरीके से ले सके। इस राशि की माएं अपने बच्चों से मां बन कर नहीं बल्कि दोस्त बनकर रहती है। ये अपने बच्चों औऱ उनके दोस्तों के साथ भी उनके मुताबिक रहती है। ऐसे में इनके बच्चे इन्हें ‘कूल मॉम’ कहे तो वह गलत नहीं होगा।

मीन राशि

इस राशि की महिलाएं सपने देखने वाली होती हैं। ऐसे में ये अपने बच्चों को भी सपने देखना और उन्हें पूरा करना सिखाती है। इनकी तरह इनके बच्चे भी प्राकृतिक प्रेमी, खुशमिजाज, संवेदनशील और सबकी मदद करने वाले होते हैं। इस राशि की माएं अपने बच्चे को जीवन में कुछ भी हासिल करने से पहले एक अच्छा इंसान बनना सिखाती है। ये अपने बच्चे को अच्छे संस्कार देती है। ऐसे में संस्कारी और गुणवान होने से इनके बच्चे समाज में एक अच्छा मुकाम हासिल करते हैं। 


 

Related News