29 APRMONDAY2024 4:37:56 AM
Nari

आलिया भट्ट के महंगे शौक, 1.6 लाख की पैंट और दो 2 लाख के बैग में नजर आई एक्ट्रेस

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 26 Apr, 2023 04:48 PM
आलिया भट्ट के महंगे शौक, 1.6 लाख की पैंट और दो 2 लाख के बैग में नजर आई एक्ट्रेस

बॉलीवुड की सबसे सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस में से एक आलिया भट्ट खबरों में बने रहने का मौका नहीं छोड़ती हैं। 19 साल की उम्र में ही करियर की शुरूआत करने वाली आलिया आज करोड़ों में खेल रही है। तभी तो उनके वार्डरोब में हमेशा महंगी चीजें ही होती हैं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस लाखों की पैंट और  लग्जरी बैग में दिखाई दी। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है उनके शौक कितने महंगे हैं।

PunjabKesari
हाल ही में आलिया  दुबई जाते हुए एयरपोर्ट पर कूल लुक में स्पॉट हुई थी। इस दौरान उन्होंने  ब्राउन एंड बेज कलर के चेकर्ड जॉगर्स-स्टाइल वाले कार्गो पैंटएक सिंपल व्हाइट टैंक टॉप के साथ कैरी किया था। उन्होंने अपने लुक को ब्राउन श्रग और व्हाइट स्नीकर्स के साथ कंप्लीट किया था। उनका ये एयरपोर्ट लुक लोगों को बेहद पसंद आया।

PunjabKesari
खबरों की मानें तो आलिया ने जो एडिडास x गूची जीजी कैनवास पैंट पहना है उसकी 1 लाख 62 हजार है। इस पैंट में  गुच्ची ट्रेफिल कढ़ाई, लेदर डिटेलिंग और बॉर्डर पर तीन ब्लू लाइन्स के साथ एक जीजी कैनवास था। जॉगर्स स्टाइल वाली इस पैंट की कीमत 1400 यूरो यानी 1,62,147.75 रुपए है। इतना ही नहीं इस पैंट के साथ कैरी किया गया बैग की कीमत भी आपको  हैरान कर देगी। 

PunjabKesari
गुच्ची' लेबल के इस टोट बैग की कीमत 2490 अमेरिकी डॉलर यानी 2,04,068 रुपए बताई जा रही है।  इस ब्लैक हैंडबैग की कीमत जानकर हर कोई हैरान है। वही इस दौरान आलिया ने फैंस के साथ खूब सेल्फी क्लिक करवाई। लोगों को उनका ये अंदाज बेहद पसंद आया। 
 

Related News