03 MAYFRIDAY2024 2:27:54 PM
Nari

काजोल की मां तनुजा की बिगड़ी तबीयत , ICU में भर्ती हुई एक्ट्रेस

  • Edited By palak,
  • Updated: 18 Dec, 2023 10:37 AM
काजोल की मां तनुजा की बिगड़ी तबीयत , ICU में भर्ती हुई एक्ट्रेस

बॉलीवुड इंडस्ट्री से काफी दुखद खबर सामने आई है। इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस तनुजा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस समय वह आईसीयू में हैं। उम्र के चलते हुई कुछ समस्याओं के कारण एक्ट्रेस को अस्पताल में एडमिट करवाना पड़ा है। 80 साल की तनुजा इस समय जुहू के एक अस्पताल में भर्ती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वह इस समय अंडर ऑब्जर्वेशन हैं। वह पहले काफी बेहतर हैं हालांकि अभी कोई घबराने की अभ बात नहीं है।

काजोल-तनीषा ने नहीं दिया कोई स्टेटमेंट 

हालांकि अभी उनकी हेल्थ कंडीशन पर काजोल, तनीषा मुखर्जी  और उनके दामाद अजय देवगण की ओर से कोई अपडेट सामने नहीं आई है। न ही किसी ने इस बात पर कोई रिएक्ट किया है। वहीं फैंस भी एक्ट्रेस की हेल्थ को लेकर काफी चिंतित हैं। माना जा रहा है कि तनुजा जल्द ही ठीक होकर घर वापिस आएंगी और उनका हेल्थ अपडेट भी जल्द ही फैंस को मिलेगा। 

PunjabKesari

कई सारी फिल्मों में कर चुकी हैं काम 

तनुजा ने हिंदी और बंगाली दोनों इंडस्ट्री में काम किया है। उन्होंने फिल्ममेकर शोमू मुखर्जी संग शादी की थी। इनकी दो बेटियां हैं काजोल और तनीषा मुखर्जी। दोनों ही इंडस्ट्री में काफी नाम कमा चुकी हैं। काजोल का करियर काफी सक्सेसफुल रहा है लेकिन तनीषा को इतनी लाइमलाइट नहीं मिली। हालांकि वह रिएलिटी शो 'झलक दिखला झा 11' में नजर आ रही हैं। हर वीकेंड धमाकेदार परफॉर्मेंस देकर वह फैंस और जजेज का दिल जीत रही हैं। 

PunjabKesari

ऐसे शुरु किया था करियर

वहीं तनुजा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'हमारी बेटी' से की थी। इस फिल्म में वह अपनी बड़ी बहन नूतन के साथ दिखी थी। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट वह इस फिल्म में नजर आई थी। इसके बाद 1961 में उन्होंने लीड एक्ट्रेस 'हमारी याद आएगी' में भूमिका निभाई थी। इसके बाद वह 'ज्वेल थीफ', 'बहारें फिर भी आएंगी', 'पैसा या प्यार', 'हाथी मेरे साथी' और 'मेरे जीवन साथी' में दिखी। फिल्मों में एक्ट्रेस ने काफी अच्छा नाम कमाया है। अब ऐसे में फैंस उनके अस्पताल में एडमिट होने की खबर सुनकर काफी घबरा गए हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। 

PunjabKesari

 

Related News