08 MAYWEDNESDAY2024 12:20:48 AM
Nari

नेपोटिज्म पर बोलीं करीना- तैमूर को अपने दम पर काम करना होगा, हम कोई मदद नहीं करेंगे

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 05 Sep, 2020 06:15 PM
नेपोटिज्म पर बोलीं करीना- तैमूर को अपने दम पर काम करना होगा, हम कोई मदद नहीं करेंगे

करीना कपूर इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी की खबरों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई हैं। साथ ही वह आए दिन नेपोटिज्म जैसे मुद्दे पर भी अपनी राय रख रही हैं। हाल ही में एक बार फिर करीना कपूर ने नेपोटिज्म पर अपनी राय रखी है। 

PunjabKesari

करीना कपूर ने हाल ही मे एक इंटरव्यू में अपने लाडले तैमूर के बारे में बात की है और करीना ने कहा है ,' मुझे लगता है हर शख्स को वो जरूर मिलता है जिसका वह हकदार होता है और ऐसे में मैं यह नहीं कहती कि मेरा बेटा तैमूर अली खान देश का बहुत बड़ा स्टार बनेगा।'

अपने दम पर मशहूर हो तैमूर

तैमूर की पॉपुलेरिटी पर करीना का कहना है कि ,' बेशक तैमूर वह बच्चा हो जिसकी सबसे ज्यादा तस्वीरें ली जाती हैं लेकिन मैं तो अपने लड़के के लिए यही दुआ करूंगी कि वह अपने दम पर मशहूर हो और हम इसमें उसकी कोई मदद नहीं करेंगे।'

जरूरी नहीं उसके माता पिता सफल तो वो भी सफल 

PunjabKesari

करीना कपूर ने आगे कहा ,' ऐसा जरूरी नहीं है कि अगर हम सफल हैं तो वह भी सफल हो। हो सकता है वह स्टार न बनना चाहता हो या फिर वह शेफ या फिर पायलट बनना चाहता हो। उसे जो करना है वो करे बस वो खुश रहे। करीना ने आगे कहा उसका सफर असल में तब शुरू होगा जब वह खुद उसे शुरू करना चाहेगा।'

मैने भी खुद राह चुना 

करीना कपूर ने आगे कहा कि तैमूर को अपना राह खुद चुनना होगा क्योंकि जब वह भी इंडस्ट्री में आईं थी तो उनके माता पिता ने मदद के लिए साफ इंकार कर दिया था और उन्होंने खुद अपना रास्ता चुना था और खुद इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी। '

Related News