27 APRSATURDAY2024 8:16:29 AM
Nari

टीएनज लड़कियों में दिखते हैं Diabetes के ये लक्षण, शुरुआत में बरत लें पेरेंट्स सावधानी

  • Edited By palak,
  • Updated: 18 Feb, 2023 01:17 PM
टीएनज लड़कियों में दिखते हैं Diabetes के ये लक्षण, शुरुआत में बरत लें पेरेंट्स सावधानी

गलत खान-पान और खराब लाइफस्टाइल के कारण डायबिटीज की समस्या बढ़ रही है। यह किसी भी उम्र में भी हो सकती है। आंकड़ों की मानें तो हर साल टाइप 1 डायबिटीज की मरीजों की संख्या 1.8 प्रतिशत और टाइप 2 डायबिटीज की समस्या में मरीजों का आंकड़ा 4.8 प्रतिशत बढ़ता जा रहा है। खासकर टीनएज लड़कियां भी इस गंभीर बीमारी का शिकार हो रही हैं। हालांकि शुरुआत में टीएनज लड़कियों में डायबिटीज के कुछ इस तरह के लक्षण दिख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में... 

क्या होते हैं शुरुआती लक्षण? 

. डायबिटीज होने पर आपको सामान्य से ज्यादा प्यास लगती है। शरीर में जब ब्लड शुगर का स्तर बढ़ता है जो प्यास बहुत ज्यादा लगती है। 

PunjabKesari

. इसके अलावा यदि तेजी से वजन घट रहा है तो यह भी डायबिटीज का लक्षण ही है। 

. मूड में बदलाव आना, चिड़चिड़ापन 

. बार-बार पेशाब लगना या बहुत ज्यादा पेशाब आना

PunjabKesari

. वजाइनल इंफेक्शन या यीस्ट इंफेक्शन डायबिटीज का लक्षण हो सकता है 

. इसके अलावा डायबिटीज होने पर वजाइनल ड्राईनेस की समस्या भी टीएनज लड़कियों में हो सकती है। 

किस तरह करें पेरेंट्स बचाव? 

डायबिटीज की समस्या में शुरुआती लक्षण दिखने पर ही जांच करवा लेनी चाहिए। टीएनज लड़कियों को यह लक्षण समझ नहीं आते। ऐसे में पेरेंट्स को टीएनज लड़कियों का खास ध्यान रखने की जरुरत है। अच्छा खान-पान रखें एक स्वस्थ जीवनशैली को फॉलो करें। शरीर के वजन पर ध्यान दें। वजन बढ़ने के कारण डायबिटीज का खतरा दौगुणा होने लगता है। ऐसे में ज्यादा मात्रा में शुगर वाले फ्रूट्स या फूड्स का सेवन बच्चे को न करवाएं। इससे शरीर में शुगर का स्तर बढ़ सकता है। 

PunjabKesari

प्रोटीन और फाइबर से भरपूर डाइट का करवाएं सेवन

डायबिटीज से बचने के लिए आप बच्चे को प्रोटीन, विटामिन और फाइबर से भरपूर डाइट दिलवाएं। इसके अलावा नियमित एक्सरसाइज और व्यायाम के साथ भी डायबिटीज का खतरा टीएनज लड़कियों में कम कर सकते हैं। 

PunjabKesari

Related News