19 APRFRIDAY2024 12:11:49 PM
Nari

किसानों पर जवानों ने किया लाठीचार्ज तो भड़की स्वरा, बोलीं- यह भी किसान का बेटा होगा

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 28 Nov, 2020 06:40 PM
किसानों पर जवानों ने किया लाठीचार्ज तो भड़की स्वरा, बोलीं- यह भी किसान का बेटा होगा

पंजाब के किसानों का केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ रोष प्रदर्शन जारी है। दिल्ली बाॅर्डर पर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़प की खबरें भी आ रही हैं। किसानों को रोकने के लिए पुलिस उन पर आंसू गैस, पानी की बौछारें और लाठीचार्ज कर रही हैं। इस पूरे मामले पर स्टार्स के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। 

PunjabKesari

नवंबर महीने की इस ठंड में किसानों पर किए जा रहे जुल्म पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। स्वरा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक किसान की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें सुरक्षाबल का सिपाही बुजुर्ग किसान पर लाठीचार्ज करता दिखाई दे रहा है। 

 

स्वरा ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'सबसे दुख की बात ये है कि ये जवान भी किसान का ही बेटा होगा।' सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर का ये ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। 

PunjabKesari

आपको बता दें लगातार तीसरे दिन भी किसानों का कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन जारी है। बीते दिन किसानों ने हरियाणा के सिंधु बाॅर्डर पर रात गुजारी थी। वहीं अब किसानों को दिल्ली में शांतीपूर्ण प्रदर्शन करने की भी इजाजत मिल गई है। इतना ही नहीं दिल्ली सरकार ने किसानों का स्वागत करते हुए उनके खाने-पीने और रहने का भी इंतजाम किया है।

Related News