20 APRSATURDAY2024 8:22:23 AM
Nari

परिवार को दोहरा सदमा, सुशांत के सदमें में भाभी की हुई मौत

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 16 Jun, 2020 11:36 AM

जहां एक तरफ सुशांत राजपूत की मौत से पूरा बॉलीवुड हैरान है, वहीं परिवार में मातम मचा हुआ है क्योंकि कोई भी इस सदमें को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा... हाल ही में सुशांत के परिवार से एक दुख खबर और आई.... जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया! सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के गम को उनकी भाभी सुधा देवी बर्दाश्त नहीं कर सकीं। सदमे में उनकी मौत हो गई। उनकी मौत ठीक उस वक्‍त हुई, जब मुंबई में सुशांत का अंतिम संस्‍कार संपन्‍न हो रहा था। 

PunjabKesari

सुधा देवी ने देवर की मौत की खबर मिलने के बाद से खाना-पीना छोड़ दिया था। सुशांत के सुसाइड की खबर सुनकर बीते कुछ समय से बीमार चल रहीं सुधा देवी की हालत बिगड़ गई। सदमें में वे बार-बार बेहोश होने लगीं। परिवार वाले ने उन्हें हौसला दिया और डॉक्टर को भी दिखाया, लेकिन उनपर कोई असर नहीं पड़ा। होश में आते ही वे सुशांत के बारे में पूछतीं कि वह ठीक है कि नहीं। फिर, घर पर जब लोगों की भीड़ देखतीं तो बेहोश हो जातीं थीं। 

बता दें कि सुधा देवी सुशांत के चचेरे भाई अमरेंद्र सिंह की पत्नी थी जोकि सुशांत सिंह राजपूत के पैतृक गांव पूर्णिया के मलडीहा में रहती थीं। परिवार वाले इस वक्त दोहरे सदमे है... पति अमरेंद्र सिंह ने रोते हुए कहा कि पहले भाई ने साथ छोड़ा, अब पत्नी भी चलीं गईं। अब वे किसके सहारे जिंदा रहेंगे। अमरेंद्र ने बताया कि सोमवार सुबह से सुधा देवी की तबीयत ज्यादा खराब होने लगी। शाम पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

PunjabKesari

बिहार के पूर्णिया स्थित उनके पैतृक गांव मलडीहा तथा पटना के राजीव नजर इलाके में लोगों काे गम में रोते हुए भी देखा जा रहा है। उनके खगडि़या स्थित ननिहाल में भी मातम का माहौल है। मलडीहा गांव में सुशांत की मौत का सदमा तो उनकी भाभी की मौत से और गहरा हो गया है।

वहीं सुशांत के पिता केके भी गहरे सदमे है। बेटे की मौत कम थी जो परिवार का और सदस्य दुनिया को अलविदा कह गया। सोमवार को सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह पटना से मुंबई गए, जहां बेटे का शव देखकर वे फफक कर रोने लगे। उनके साथ गए सुशांत के चचेरे भाई व बिहार के छातापुर से विधायक नीरज सिंह बबलू सहित अन्‍य लोगों ने उन्‍हें संभाला। इसके बाद सुशांत का अंतिम संस्‍कार मुंबई में ही संपन्‍न हुआ। ठीक इसी दौरान अमरेंद्र सिंह की पत्‍नी सुधा देवी की सदमे में मौत हो गई। 

PunjabKesari

एक साथ परिवार में दो मौते, यह मंजर काफी दुखदायक है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

Related News