18 MAYSATURDAY2024 11:38:25 AM
Nari

मुंबई पहुंचा सुशांत सिंह राजपूत का परिवार, आज होगा अतिंम संस्कार

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 15 Jun, 2020 10:19 AM
मुंबई पहुंचा सुशांत सिंह राजपूत का परिवार, आज होगा अतिंम संस्कार

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनका परिवार, बॉलीवुड सेलेब्स और उनके फैंस सदमे में है।  वही, सुशांत के पिता के लिए यकीन कर पाना मुश्किल है कि उनका बेटा अब दुनिया में नहीं रहा।  सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। उनका पोस्टमॉर्टम मुंबई के जुहू स्थित कूपर अस्पताल में किया गया। पोस्टमॉर्टम में ये बात सामने आ गई है कि उन्होंने आत्महत्या ही की है। हालांकि, सुशांत के ऑर्गेन्स जे.जे. हॉस्पिटल भेजे गए हैं, जहां इस बात की जांच की जाएगी कि ऑर्गेन्स में जहर तो नहीं। 

आज होगा सुशांत का अतिंम संस्कार

मुंबई में आज सुशांत का अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुशांत के पिता सहित परिवार के अन्य सदस्य पटना से मुंबई पहुंच गए हैं। सुशांत सिंह की फैमिली पटना में रहती है। बीती रात को ही उनका परिवार पटना से रवाना हो गया था। कहा जा रहा है आज दोपहर तक सुशांत का अंतिम संस्कार हो सकता है। कोरोना महामारी की वजह से उनके अंतिम संस्कार में कुछ ही लोग शामिल होंगे। सुशांत के पिता के अलावा उनकी बहनें और कुछ अन्य करीबी ही जा सकेंगे। 
PunjabKesari

अपार्टमेंट मे फांसी लगाकर की आत्महत्या

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत अपने अपार्टमेंट में फांसी के फंदे से लटके हुए पाए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत के नौकर ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी।  खबरों के अनुसार जब सुशांत के कमरे के दरवाजे को तोड़ा गया तो वह रूम में फांसी के फंदे से लटके पाए गए। पुलिस के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत ने अपने कमरे में हरे रंग के कपड़े से फंदा बनाया था, जिससे लटक कर उन्होंने आत्महत्या की। हालांकि उनके आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। 

डिप्रेशन के शिकार थे सुशांत

खबरों की मानें तो वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे।  सुशांत किस वजह से डिप्रेशन में थे इसकी भी अभी तक जानकारी नहीं है। बता दें कि कुछ द‍िन पहले ही सुशांत की मैनेजर दिशा ने आत्महत्या की थी। 

मां के लिए लिखा था आखिरी पोस्ट

सुशांत का लास्ट इंस्टाग्राम पोस्ट अपनी मां के लिए था। उन्होंने मां के साथ फोटो शेयर की थी और लिखा, ''आंसुओं से धुंधलाता अतीत धुंधलाता हुआ, मुस्कुराते हुए और एक क्षणभंगुर जीवन को संजोने वाले सपनों में, दोनों के बीच बातचीत#माँ"।

शोक में डूबा बॉलीवुड

सुशांत की मौत की खबर सुनकर बॉलीवुड सेलेब्स सदमे में है। कई बॉलीवुड सेलेब्स ट्वीट कर शोक जता रहे है। पीएम मोदी से लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तक ने भी सुशांत के निधन पर दुख जताया।

बता दें कि सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी। उन्‍होंने 2006 के काॅमनवेल्थ खेलों में भी परफाॅर्म किया था। उन्होंने टीवी सीरियल भी किए। टीवी सीरियल्स करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की। 

Related News