19 APRFRIDAY2024 11:03:05 AM
Nari

सनी को हुई जानवरों की चिंता, हाथों से खिलाया जिराफ को खाना

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 02 Jun, 2020 05:44 PM
सनी को हुई जानवरों की चिंता, हाथों से खिलाया जिराफ को खाना

लाॅकडाउन में बाॅलीवुड हस्तियां जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इस संकट की घड़ी में इंसानों के साथ-साथ जानवर भी मदद के मोहताज हो चुके हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी वाइल्ड लाइफ लर्निंग सेंटर की मदद के लिए आगे आई हैं। सोशल मीडिया पर सनी लियोनी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में सनी जिराफ को खाना खिलाती नजर आ रही हैं। 

MeToo movement changed people's mindset: Sunny Leone | Sunny Leone ...

सनी ने शेयर की वीडियो

सनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर लिखा, 'दो संकटकाल के बीच वाइल्ड लाइफ लर्निंग सेंटर की मदद करके काफी सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं। ये लोग कड़ी मेहनत करके इन्हें खाना खिलाने और इन्हें जितना हो सके जंगलों में भेजने का काम कर रहे हैं।' वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह हाथ से जिराफ को खाना खिला रही हैं। वहीं जिराफ भी सनी के हाथ को बिना नुकसान पहुंचाए खाना खा रहा है। वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक और शेयर किया है।

 

जिराफ को खाना खिलाते हुए एक्ट्रेस की खुशी साफ देखी जा सकती है। बता दें लॉकडाउन के बाद से ही सनी मुंबई में थी। हालांकि इंटरनेशनल उड़ाने शुरू होने पर वे अपने पति डेनियल और बच्चों निशा, नूह और अशर के साथ कैलिफोर्निया स्थित अपने घर पहुंच चुकी हैं। सनी से पहले एक्टर सोनू सूद, शाहरुख खान, सलमान खान जैसे तमाम अभिनेता भी लोगों की मदद के लिए आगे आएं हैं। 

Related News