17 MAYFRIDAY2024 7:15:40 AM
Nari

सांवली लड़कियों के लिए बेस्ट हैं Sumbul Touqueer के ये Makeup Looks

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 18 Aug, 2023 10:53 AM
सांवली लड़कियों के लिए बेस्ट हैं Sumbul Touqueer के ये Makeup Looks

बिग- बॉस 16 फेम सुंबुल तौकीर टीवी जगत की भी काफी फेमस एक्ट्रेस हैं जिन्होंने ईमली सीरियल से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। वो देखने में बेहद खूबसूरत हैं और उनकी खूबसूरती को चार चांद लगता है  उनका मेकअप करने का स्टाइल। एक्ट्रेस अपने लुक को सिंपल और एलिगेंट रखना पसंद करती हैं। 

सिंपल मैट मेकअप लुक

Young Girls सिंपल और एलिगेंट लुक के लिए सुंबुल का ये मेकअप लुक ट्राई कर सकती हैं। एक्ट्रेस ने रेट्रो स्टाइल साइड बन के साथ स्मोकी आइज और पेल लिप्स वाला लुक कैरी किया है। 

PunjabKesari

नेचुरल ब्लश पिंक मेकअप लुक

एक्ट्रेस का ये ब्यूटिफुल पिंक मेकअप लुक, काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। क्लासिक कोहल्ड आइज के साथ सुंबुल ने ग्लॉसी पिंक चीक्स और मैचिंग मैट लिप्स रखे हैं।

PunjabKesari

डार्क बोल्ड मेकअप लुक

बोल्ड विद सटल लुक के लिए एक्ट्रेस की तरह डार्क ब्राउन लिपस्टिक लगा सकती है और विंगड आईलाइनर के साथ अपनी लुक में चार- चांद लगा सकती हैं।

देसी मेकअप लुक

एक्ट्रेस को ज्यादातर सिंपल देसी अवतार में ही देखा जाता है। इस तरह का मेकअप कहीं भी वियर किया जा सकता है। बेसिक आईलाइनर, सॉलिड लिप्स और बिंदी वाला ये लुक डेली के लिए भी परफेक्ट है।

नो मेकअप लुक

नेचुरल ग्लो से बेहतर कोई मेकअप नहीं होता। ग्रेसफुल लुक के लिए एक्ट्रेस का ये नो मेकअप नेचुरल लुक बेस्ट है।

कलरफुल मेकअप लुक

फैशनेबल लुक के लिए एक्ट्रेस न्यूड लिप्स के साथ ब्लू ग्लिटरी आईशैडो वियर किया है। ब्लू की जगह आप कोई भी ग्लॉसी कलर यूज कर सकती है।

PunjabKesari

न्यूड मेकअप लुक

लाइट ब्लैक स्मोकी आइज और न्यूड लिप्स के साथ संवली लड़कियां पार्टी की जान बन सकती हैं। ये मेकअप लुक आपको बहुत ज्यादा चार्मिंग वाइब देगा। इसे किसी भी आउटफिट के साथ कैरी किया जा सकता है।


 

Related News