19 APRFRIDAY2024 8:49:56 AM
Nari

डायबिटीक मरीज हो या कब्ज से परेशान लोगों के लिए फायदेमंद गन्ने का रस

  • Edited By neetu,
  • Updated: 28 May, 2020 12:32 PM
डायबिटीक मरीज हो या कब्ज से परेशान लोगों के लिए फायदेमंद गन्ने का रस

गर्मियों में गन्ने का जूस का भारी मात्रा में सेवन किया जाता है। यह लगभग सभी लोगों की पसंदीदा और पीएं जाने वाली ड्रिंक हैं। इसके सेवन से शरीर तरोताजा रहता है। पीने में टेस्टी होने के साथ-साथ यह ज्यादा महंगा भी नहीं होता है। इसके जूस में कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन, आयरन, मैग्नेशियम, फॉस्फोरस आदि भारी मात्रा में पोषक तत्व होते है। यह शरीर को बीमारियों से सुरक्षित रखने के साथ एनर्जी बनाएं रखने में मदद करता है। इसका नियमित सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। सह शरीर की छोटी- बड़ी सभी बीमारियों के लिए कारिगर साबित होता है। खून का बहाव पूरे शरीर में सही ढंग से होता है। इसके साथ गुणों से भरपूर गन्ने के जूस का सेवन करने से डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। इसलिए रोजाना 1 गिलास गन्ने के जूस का सेवन करना चाहिए। तो चलिए आज हम जानते है गन्ने का जूस हमारे शरीर के लिए और किस तरह फायदेमंद है।

कब्ज की परेशानी होने पर

आजकल कब्ज की समस्या लोगों में आम दिखाई दे रही है। ऐसे में इससे निजात पाने के लिए गन्ने के रस का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। यह कब्ज की समस्या को दूर करने के साथ पेट दर्द, गैस आदि की परेशानियों से राहत दिलाता है। 

 

 

stomach pain girl,nari

अगर खाया-पीया न पचे तो

पोटैशियम, फाइबर अधिक मात्रा में होने से पाचन शक्ति बढ़ती है। जिन लोगों को खाया- पीया नहीं पचता उन्हें रोजाना  1 गिलास गन्ने के जूस का सेवन करना चाहिए। इसके सावन से पेट से जुड़ी कई परेशानियों से भी राहत मिलती है।

दिल के लिए है फायदेमंद

गन्ने के जूस का सेवन करने से दिल से संबंधित बीमारियों के लगने का खतरा कम रहता है। यह बॉडी में बड़े हुए कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में मदद करता है। यह धमनियों में फैट जमा होने से रोकता है। साथ ही पूरे शरीर में खून का प्रवाह सही ढंग से करता है।

कैंसर की बीमारी होने से रखें बचाव

गन्ने का जूस पीने से प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर के होने का खतरा कम रहता है। इसमें भारी मात्रा में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और मैग्नेशियम आदि तत्व होते है। ऐसे में इसके सेवन से कैंसर से लड़ने में शक्ति मिलती है।

Sugarcane Juice,nari

अगर है डायबिटीज 

इसमें नैचुरली शुगर होने से ऊपर से एक्सट्रा चीनी डालने की जरूरत नहीं होती है। इसमें ग्लाइसीमिक इंडेक्स कम होता है। इसलिए डायबिटीज के रोगी इसे आसानी से पी सकते है। यह उनके लिए काफी फायदेमंद और पौष्टिक ड्रिंक है। 

वजन घटाने में भी फायदेमंद

इसके जूस में प्राकृतिक रूप से चीनी मौजूद होती है। यह शरीर में जमा खराब कॉलेस्ट्रॉल को कम करता है। साथ ही इसमें घुलनशील फाइबर होने से शरीर का वजन बैलेंस रहता है। 

Weight Loss,nari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News