19 APRFRIDAY2024 3:37:24 AM
Nari

स्टील, मिट्टी या कांच, खाने के लिए कौन से बर्तन सबसे गुणकारी

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 14 Jun, 2020 10:07 AM
स्टील, मिट्टी या कांच, खाने के लिए कौन से बर्तन सबसे गुणकारी

रसोईघर से पूरे परिवार की सेहत जुड़ी होती है। यहां भोजन में इस्तेमाल किए जाने वाले मसालों से लेकर बर्तन तक का असर सेहत पर पड़ता है। पुराने समय में लोग खाना बनाने के लिए मिट्टी की हांडी का इस्तेमाल करते थे लेकिन समय के साथ उनकी जगह स्टील, लोहे, तांबे, पीतल के बर्तनों ने ले ली। मगर, अब मॉर्डन लाइफस्टाइल में लोग खाना बनाने के लिए नॉन स्टीक बर्तनों का यूज करते हैं, जो सेहत के लिए लिहाज से बिल्कुल भी सही नहीं है।

आइए, हम आपको बताते हैं कि सेहत के लिहाज से किन बर्तनों में खाना पकाना व खाना गुणकारी होता है...

लोहे के बर्तन

पुराने समय में खाना बनाने के लिए लोहे का बर्तनों का यूज किया जाता था। इसमें आप खाना खा तो सकते हैं लेकिन इसमें भोजन पकाने से परहेज करें। खासकर इसमें खट्टी चीजें बिल्कुल ना पकाएं। इसके अलावा इसमें बहुत अधिक देर तक भोजन स्टोर करके भी ना रखें।

Switching from Steel to Iron Utensils Is a Healthy Choice You Must ...

तांबे के बर्तन

तांबे के बर्तन में ना सिर्फ पानी पीना बल्कि खाना पकाना व खाना भी फायदेमंद होता है। मगर, इसमें खट्टी चीजें खाने से परहेज करें क्योंकि इससे कब्ज, पेट की दिक्कतें हो सकती हैं।

एल्युमिनियम के बर्तन

एल्युमिनियम के बर्तन में खाना पकाना तो नहीं लेकिन खाना फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, जब हम इसमें खाना पकाते हैं तो यह तो एल्युमिनियम के कुछ तत्व खाना में मिल जाते हैं, जिससे अल्जाइमर, पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

स्टेनलेस स्टील के बर्तन

यह एक मिक्स धातु है जो लोहे में कार्बन, क्रोमियम और निकल मिलाकर बनाई जाती है। वैसे तो यह बर्तन सेहत के लिए किसी भी तरह से फायदेमंद नहीं है लेकिन इससे सेहत को कोई नुकसान भी नहीं होता। ऐसे में आप बेफ्रिक होकर इन बर्तनों का यूज कर सकते हैं।

SYLVAIN CHARLEBOIS: Pandemic could lead to home-cooking revival ...

मिट्टी के बर्तन

भोजन पकाने व खाने के लिए मिट्टी के बर्तन बेस्ट होते हैं। मिट्टी के बर्तन खाने में मौजूद एसिड के साथ क्रिया करते है। ऐसे में इन बर्तनों में पका भोजन खाने से PH को कंट्रोल करता है। यह शरीर में एसिटिक कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है जिससे कैंसर होने का खतरा बहुत कम हो जाता है।

पीतल के बर्तन

आयुर्वेद के अनुसार, पीतल के बर्तन में खाना खाने से कृमि रोग, कफ और वायुदोष की बीमारी नहीं होते। साथ ही इससे शरीर को कई पोषक तत्व भी मिलते हैं।

लड़की के बर्तन

लड़की के बर्तनों में खाना पका तो नहीं सकते लेकिन इसमें भोजन करना फायदेमंद माना जाता है। खाना खाने व पानी पीने के लिए विजयसार की लकड़ी बेहद फायदेमंद होती है।

नॉन स्ट‍िक

ऐसे बर्तन जिनमें खाना चिपकता नहीं है और पकाने के लिए अधिक तेल या घी की जरूरत भी नहीं होती लेकिन इन बर्तनों को ज्यादा गर्म या खरोंच ना लगाएं, इससे इनमें कई ऐसे केमिकल निकलते हैं, जो सेहत को नुक्सान पहुंचाते हैं।

Become a better cook by avoiding these 12 common mistakes

Related News