
कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते एक्टर सोनू सूद मजदूरों की मदद के लिए आग आए और पैदल अपने घर को जा रहे मजदूरों को सोनू सूद ने सहारा दिया। एक्टर सोनू सूद ने वो कर दिखाया जहां तक किसी की सोच भी नहीं गई। हजारों मजदूरों को घर पहुचांने के बाद अभी भी सोनू सूद की मदद जारी है।

यूजर ने मांगी मदद
वहीं हाल ही में ट्वीटर अकाउंट पर किसी ने सोनू सूद से मदद मांगते हुए एक फोटो शेयर की और लिखा , ' @SonuSood सर यह महिला के पति की मौत हो गई बीहर के पटना में रह रही थी मकान मालिक ने निकाल दिया है एक महीने से सड़कों के किनारे पड़ी 2 छोटे बच्चे भूख से बिलख रहे है मदद करे आप। सरकार से इन्हें उम्मीद नही कोइ।।9113110823 @vishallamba20 @NeetiGoel2
सोनू ने दिलाया मदद का विश्वास
इस यूजर ने सोनू सूद को टैग कर मदद मांगी थी वहीं सोनू सूद ने इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, ' कल इस परिवार के सिर पर छत होगी। इन छोटे बच्चों के लिए एक घर ज़रूर होगा। सोनू सूद के इस ट्वीट के बाद उनके फैंस उनकी बहुत तारीफ कर रहे हैं वहीं ये कोई पहली दफा नहीं है जब सोनू मदद के लिए आगे आए हो। वो इस कठिन समय में लगातार मजदूरों और जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।