28 JUNFRIDAY2024 7:34:42 PM
Nari

एक-दूसरे के हुए Sonakshi-Zaheer, देखें शादी से लेकर रिसेप्शन तक की खूबसूरत तस्वीरें

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 24 Jun, 2024 10:32 AM
एक-दूसरे के हुए Sonakshi-Zaheer, देखें शादी से लेकर रिसेप्शन तक की खूबसूरत तस्वीरें

नारी डेस्क: आखिरकार लोगों को जिस कड़ी का इंतजार था वह खत्म हो ही गई। सोनाक्षी और जहीर इकबाल हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे के हो चुके हैं। जी हां, सोनाक्षी और जहीर ने कोर्ट मैरिज कर ली है। आपको बता दें कि दोनों ने शादी का ऐलान करते हुए इंस्टाग्राम पर खूबसूरत पोस्ट शेयर किया था। दोनों ने इस खास पल की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरों भी शेयर की हैं, जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। इसके अलावा आपको बता दें कि शादी के बाद दोनों की अब रिसेप्शन लुक भी सामने आ चुकी है। इन तस्वीरों ने पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

शादी की खूबसूरत तस्वीरें 

सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें पहली फोटो में दूल्हेराजा अपनी दुल्हनिया का हाथ चूमते नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में जहीर इकबाल शादी के कागजों पर साइन करते हुए दिख रहे हैं। वहीं सोनाक्षी को पिता शत्रुघ्न सिन्हा का हाथ थामे मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। लुक की बात करें तो एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के लिए क्रिम कलर की खूबसूरत साड़ी चुनी है। जबकि सिंपल ज्वैलरी के साथ बालों में सफेद फूल लगाया हुआ है। वहीं जहीर वाइट कलर के कुर्ते पजामे में नजर आ रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

रिसेप्शन में भी कपल का दिखा प्यार 

शादी के ठीक बाद मुंबई के दादर में स्थित शिल्पा शेट्टी के बैस्टियन रेस्टोरेंट में कपल ने रिसेप्शन पार्टी होस्ट की। पार्टी में न्यूली वेड सोनाक्षी सिन्हा लाल साड़ी में सिंदूर लगाए पहुंचीं, वहीं जहीर ऑफ व्हाइट ड्रेस में दिखे। आपको बता दें रेकेशन की वीडियो और फोटोज बेहद वायरल हो रही हैं। फैंस इस नई जोड़ी पर बेहद प्यार भी लुटा रहे हैं। 

PunjabKesari

ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला 

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बाद 23 जून की रात ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन हुआ, जिसके लिए 1000 मेहमानों को न्योता भेजा गया था। रिसेप्शन शिल्पा शेट्टी के बैस्टियन रेस्टोरेंट में हुआ, जिसे फूलों और कैंडल लाइट्स से सजाया गया था। सोनाक्षी और जहीर की 23 जून की शाम एक्ट्रेस के घर पर पहले सगाई और फिर रजिस्टर्ड मैरिज हुई। इसके बाद जहीर ने ससुर शत्रुघ्न सिन्हा और सास के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बाद में वो परिवार के साथ रिसेप्शन के लिए रवाना हो गए। रिसेप्शन में कई फिल्म स्टार्स पहुंचे, जिनमें अनिल कपूर से लेकर चंकी पांडे, सलमान खान, काजोल, रवीना टंडन, संगीता बिजलानी, विद्य बालन, कुणाल रॉय कपूर और अदिति राव हैदरी तक का नाम शामिल है। 

PunjabKesari

Related News