27 APRSATURDAY2024 6:48:41 PM
Nari

जहीर इकबाल के साथ नाइट डेट पर निकली शत्रुघन की लाडली, रोमांटिक तस्वीरें हुई लीक

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 17 Sep, 2022 04:43 PM
जहीर इकबाल के साथ नाइट डेट पर निकली शत्रुघन की लाडली, रोमांटिक तस्वीरें हुई लीक

प्यार लाख छुपाने से भी नहीं छुपता... ये बात एकदम सटीक बैठती है बाॅलीवुड के जाने माने कलाकार शत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा पर। पिता की तरह उनका प्यार भी दुनिया से छिप नहीं पाया। इस बात पर मुहर लग गई है कि वे प्यार में हैं। वैसे तो सोनाक्षी का नाम अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के अलावा कई सेलेब्स के साथ जुड़ चुका है, लेकिन इस बार उनका दिल किसी और के लिए धड‍़क रहा है। 

PunjabKesari
दरसअल सोनाक्षी सिन्हा का नाम पिछले कुछ समय से नोटबुक' मूवी से बॉलिवुड में कदम रखने वाले ऐक्टर जहीर इकबाल के साथ जुड़ रहा था। हाल ही में दोनों एक रेस्टोरेंट में डिनर करते स्पॉट हुए। जहां उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चाओं मे बनी हुई थी वहीं अभिनेता वरुण शर्मा ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।  वरुण इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोनाक्षी और जहीर की फोटो शेयर कर लिखा- 'ओह हो इसे कहते हैं ब्लॉकबस्टर जोड़ी'।  इस पोस्ट में उन्होंने सोनाक्षी और जहीर को टैग भी किया था।

PunjabKesari
इन तस्वीरों में जहां सोनाक्षी सिन्हा  व्हाइट कलर की स्लिट ड्रेस मे काफी खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड शर्ट और ब्लैक पेंट में नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच केमिस्ट्री देखने लायक है। फैंस को भी उनकी जोड़ी काफी पसंद आ रही है। सोनाक्षी के जन्मदिन पर भी जहीर ने अपनी लेडी लव के लिए एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था-  'हैपी बर्थडे...मुझे न मारने के लिए थैंक यू। आई लव यू। आने वाले वक्त में हम यूं ही खाते, प्यार और हंसी बिखेरते रहें।'

PunjabKesari
खबरों की मानें तो  दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान ने करवाई थी, जिसके बाद दोनों की दोस्ती हुई थी। ये दोनों जल्द ही साथ में स्क्रीन भी शेयर कर सकते हैं।  जहीर और सोनाक्षी 'डबल एक्स एल' फिल्म में साथ नज़र आएंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी एक प्लस साइज महिला की है, जो बॉडी शेमिंग करने वालों के खिलाफ लड़ती है। 
 

Related News