10 MAYFRIDAY2024 2:53:25 PM
Nari

ग्लैमरस लुक के लिए पहनती हैं स्टाइलिश High Heels? जाने लें इससे होने वाली Health Problems

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 08 Oct, 2023 12:45 PM
ग्लैमरस लुक के लिए पहनती हैं स्टाइलिश High Heels? जाने लें इससे होने वाली Health Problems

कई महिलाएं ग्लैमरस लुक के लिए तो कई महिलाएं खुद को लंबी दिखाने के लिए हाई हील्स पहनना पसंद करती हैं। पहले के समय में ये सिर्फ मॉडल और एक्ट्रेस ही पहनती हैं, आजकल तो ज्यादातर महिलाएं हाई हील्स का इस्तेमाल खुद की पर्सनैलिटी को बेहतर करने के लिए करती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ज्यादा हाई हिल्स पहनना हेल्थ Problems को न्यौता देना है। कई बार तो इसके चलते समस्या इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि पैरों की सर्जरी भी करवानी पड़ती है। अगर आप भी हाई हील्स पहनने के शौकीन हैं तो सबसे पहले इससे होने वाले नुकसान के बारे में जान लें....

पैरों में होता है दर्द 

घंटों हाई हील्स पहनने की वजह से पैरों में दर्द बढ़ सकता है। दरअसल, हाई हिल्स पहनने से पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव पड़ता है, जिसके चलते एड़िया, कमर और कुल्हों में भी दर्द हो सकता है। 

PunjabKesari

घुटनों में भी हो सकती है दर्द 

हाई हील्स पहनने से रीढ़ की हड्डियों में दबाव बनता है, जिसका असर घुटनों पर भी पड़ता है। ऐसे में अगर आप कई दिनों तक रेगुलर हिल्स पहनते हैं तो घुटनों में दर्द की परेशानी हो सकती है।

PunjabKesari

फ्रैक्चर का भी रहता है खतरा

ज्यादा लापरवाही करने पर पैरों, कमर और कूल्हों की हड्डियां भी टूट सकती हैं। इसके अलावा बॉडी का पॉश्चर भी खराब हो सकता है। इसलिए अगर आपके शरीर में  calcium की कमी है और हड्डियां कमजोर हैं  तो हील्स  पहनते हुए सावधानी बरतें।

PunjabKesari

Related News