02 MARMONDAY2026 10:09:21 PM
Life Style

45 साल की श्वेता तिवारी ने रफल स्कर्ट में दिखाया स्टाइल, लोग पूछ रहे जवान होने का राज

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 10 Feb, 2026 01:56 PM
45 साल की श्वेता तिवारी ने रफल स्कर्ट में दिखाया स्टाइल, लोग पूछ रहे जवान होने का राज

नारी डेस्क: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का नाम उन अभिनेत्रियों में लिया जाता है, जो बढ़ती उम्र में भी स्टाइल और फैशन गोल्स सेट करती हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों में उन्होंने स्कर्ट-टॉप लुक अपनाया, जिसे देखकर फैंस और नेटिज़न्स भी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। लोग उनकी उम्र देखकर चकित हैं और पूछ रहे हैं कि उनकी जवानी और स्टाइल का राज क्या है।

श्वेता का स्टाइलिश और क्लासी लुक

श्वेता तिवारी हमेशा फैशन में एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं और हर लुक में स्टाइलिश दिखती हैं। इस बार उन्होंने ऑलिव ग्रीन कलर की रफल स्कर्ट और फिटेड टॉप में अपनी तस्वीरें शेयर की। इस लुक में हल्का लाइट-डार्क कलर कॉम्बिनेशन उनके रूप को परफेक्टली कम्प्लीमेंट कर रहा था। उनका ये आउटफिट क्लासी के साथ-साथ कूल वाइब दे रहा था। कम एलिमेंट्स होने के बावजूद श्वेता का लुक स्टनिंग और ग्रेसफुल नजर आ रहा था।

PunjabKesari

बेसिक हाफ-स्लीव टॉप और रफल स्कर्ट का कॉम्बिनेशन

श्वेता ने बेसिक हाफ-स्लीव्स फिटेड टॉप पहना, जिसे उन्होंने राउंड नेकलाइन और बॉडी फिटेड स्ट्रेच निटेड फैब्रिक के साथ पेयर किया। टॉप को स्कर्ट में टक करके पहनने से उनका लुक और भी स्लिम और क्लीन दिखा  उनकी मिड-काफ लेंथ रफल स्कर्ट मल्टी-लेयर और फ्लोइ फैब्रिक में थी, जो मूवमेंट के साथ वॉल्यूम भी क्रिएट करती है। स्कर्ट की रफल डिटेलिंग और फिटेड टॉप का कॉम्बिनेशन उनके लुक को ड्रामेटिक और स्टाइलिश बना रहा था।

मिनिमल जूलरी और एक्सेसरीज

श्वेता ने अपने लुक को हाइलाइट करने के लिए मिनिमल जूलरी चुनी। गोल्डन हूप्स स्टाइल के छोटे इयररिंग्स और हाथ में डिजिटल वॉच उनके स्टाइल में परफेक्टली ब्लेंड हो रहे थे। डीप रेड पंप हील्स ने उनके ऑलिव ग्रीन लुक को ब्रेक किया और स्टाइल में क्लासी और रिच वाइब जोड़ दी।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  रिमी सेन के बदले लुक ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, यूजर्स बोले -‘ बिलकुल अच्छी नहीं लग रही’”

फैंस की तारीफें और कमेंट्स

श्वेता की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस की तारीफों का सिलसिला शुरू हो गया। लोग उनकी उम्र देखकर चकित हैं। कुछ ने लिखा, “किस कॉलेज में पढ़ती हो?” “ओए होए, स्वीट 16 आज भी लग रही हो।” “मां बेटी से ज्यादा अच्छी दिखती हैं।”कुछ ने तो सीधे पूछ ही लिया, “जवानी का राज क्या है?”

PunjabKesari

श्वेता के लुक से कैसे बनाएं स्टाइल

अगर आप भी श्वेता तिवारी की तरह एलिगेंट और स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं, तो इन टिप्स को फॉलो करें बेसिक फिटेड टॉप के साथ रफल स्कर्ट पेयर करें, जो स्टनिंग दिखे। कलर कॉम्बिनेशन में डार्क शेड चुनें, जो स्किन टोन के लिए कम्प्लीमेंटरी हो। हील्स की जगह न्यूड सैंडल पहनें, जिससे लुक डे आउटिंग के लिए परफेक्ट लगे।

PunjabKesari

जूलरी को मिनिमल रखें, ताकि आउटफिट की खूबसूरती हाइलाइट हो।  

Related News