12 SEPTHURSDAY2024 7:18:47 PM
Nari

'वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है...' श्रद्धा कपूर ने  पॉपुलैरिटी के मामले में PM मोदी को भी छोड़ा पीछे

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 21 Aug, 2024 01:34 PM
'वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है...' श्रद्धा कपूर ने  पॉपुलैरिटी के मामले में PM मोदी को भी छोड़ा पीछे

'वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है...', ये बात बॉलीवुड अदाकारा श्रद्धा कपूर ने सच कर दिखाई। स्त्री 2 की सक्सेस के बाद उनके  इंस्टाग्राम पर 91.4 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं, इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनसे पीछे रह गए हैं। पीएम मोदी के  इस प्लेटफॉर्म पर 91.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हालांकि वह 101.2 मिलियन से ज़्यादा फॉलोअर्स के साथ एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाने वाले वैश्विक नेता बने हुए हैं।

PunjabKesari
कपूर की इस बढ़त ने उन्हें इंस्टाग्राम पर तीसरे सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय बना दिया है, जो सिर्फ़ क्रिकेट आइकन विराट कोहली और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से पीछे हैं। इस बीच, पिछले 4 घंटों में गूगल पर “स्त्री 2” को लेकर लोगों ने काफी सर्च किया है। फिल्म स्त्री 2 को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है।    

PunjabKesari

दरअसल  बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म स्त्री 2 , ने 250 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म ‘स्त्री 2' वर्ष 2018 में रिलीज सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री' का सीक्वल है। फिल्म ‘स्त्री 2' में श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं।

PunjabKesari
 अमर कौशिक के निर्देशन में बनीं फिल्म स्त्री 2 ने कई रिकॉडर् बना डाले हैं।  सैकनलिक.कॉम की एक रिपोटर् के अनुसार, स्त्री 2 ने 250 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।‘स्त्री 2' ने बॉक्स-ऑफिस पर 254 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। उम्मीद जतायी जा रही है कि स्त्री 2, जल्द ही 300 करोड़ की कमाई कर लेगी । स्त्री 2'का निर्माण दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है। 
 

Related News