19 APRFRIDAY2024 8:14:25 PM
Nari

सेक्सी कट-आउट गाउन में शिल्पा शेट्टी को देखते रह गए लोग, रैंप पर खूब दिखाई अदाएं

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 29 Jul, 2022 10:35 AM
सेक्सी कट-आउट गाउन में शिल्पा शेट्टी को देखते रह गए लोग, रैंप पर खूब दिखाई अदाएं

India Couture Week 2022 में हसिनाओं के एक से बढ़कर एक जलवे देखने को मिल रहे हैं। रश्मिका और मलाइका के बाद  बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने रैंप पर आग लगा दी।  एक्ट्रेस ने खुद को फैशनेबल और स्टाइलिश दिखाने में कोई कसर नही छोड़ी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


डिजाइनर डॉली जे की शो स्टॉपर के तौर पर रैम्प पर उतरी शिल्पा शानदार गाउन में बला की खूबसूरत लग रही थी। ये गाउन हर तरह से परफेक्ट था। डॉली जे स्टूडियो ने अपना नया क्लेकशन पेश किया, जिसमें कई सुंदर रंग शामिल थे।

PunjabKesari

शिल्पा शेट्टी की सुंदरता देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है।  एक्ट्रेस ने परफेक्ट शिमर और ट्यूल के साथ एक सेक्सी कट-आउट गाउन में अपनी कर्वी फिगर फ्लॉन्ट की। 

PunjabKesari

डस्टी पिंक कलर का यह गाउन आंखों को बेहद शांति दे रहा था। अपने कलेक्शन 'मेराकी' के बारे में डॉली ने कहा, "यह संग्रह मेरे दिल के करीब है। यह हमारे देश के समृद्ध शिल्प कौशल को भी दर्शाता है"। 

PunjabKesari

शिल्पा ने इस दौरान अचानक ड्रेस की जेब से एक लिपस्टिक निकाली और इसे रैंप पर लगाया। इसे लेकर उन्होंने कहा- मैं दिखाना चाहती था कि एक पॉकेट वास्तव में क्या कर सकती है। 

PunjabKesari
शिल्पा मानती हैं कि आमतौर पर जब कोई मॉडल रैंप पर चलती है तो वह  मंच के पीछे जाकर अपना मेकअप ठीक करती है, लेकिन मैंने रैंप पर ही लिपस्टिक लगाई। यह दिखाना महत्वपूर्ण है कि विशेष रूप से एक महिला के लिए आउटफिट में एक जेब कितनी उपयोगी है।

PunjabKesari
 

Related News