04 MAYSATURDAY2024 10:48:26 PM
Nari

Shehnaaz Gill के 5 Suits ट्रेंड में, लड़कियां कर रही Copy

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 30 Nov, 2023 04:34 PM
Shehnaaz Gill के 5 Suits ट्रेंड में, लड़कियां कर रही Copy

शहनाज गिल आज बी-टाउन का नामी सितारा बन चुकी हैं। जहां भी वह जाती हैं लाइमलाइट बटौर ही लेती हैं। लुक की बात करें तो अब तो वह अपने स्टाइल अपने फैशन से बी-टाउन की हॉट एक्ट्रेस को भी मात देती हैं। कल शाम एक्ट्रेस विक्की कौशल की मूवी सैम बहादुर की स्क्रीनिंग पर पहुंची थी। शहनाज को देसी सूट में देखकर सब बहुत खुश हुए। शहनाज ने बॉटल ग्रीन कलर का वेलवेट सलवार सूट पहना था जिसके बॉर्डर पर खूबसूरत एम्ब्रायडरी वर्क था। इसके साथ शहनाज गिल ने मिंट ग्रीन कलर का दुपट्टा कैरी किया था। लाइट मेकअप, कानों में झुमके, खूले हल्के वेवी बाल- शहनाज को सूट कर रहे थे। पूरी स्क्रीनिंग में शहनाज गिल के फैशन ही चर्चे थे।

PunjabKesari

वैसे पहली बार नहीं जब शहनाज सूट में इतनी पसंद की गई है। इससे पहले भी शहनाज पंजाबन और देसी लुक दिखाकर लोगों का दिल जीत चुकी हैं। चलिए आपको कुछ बेस्ट सूट्स ही दिखाते हैं जिसमें सना ने खूब लाइमलाइट बटौरी।



2. कुछ ऐसे स्टाइल का ही सूट पहनकर शहनाज बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में भी नजर आ चुकी हैं। शहनाज ने हैवी वर्क वाला रैड-पिंक सूट पहना था। इस सूट की स्लीव्स भी आगे से लूज स्टाइल में थी। इसके साथ शहनाज ने हैवी ईयररिंग्स वियर किए थे।

PunjabKesari

3. इससे पहले शहनाज एक हैवी एम्ब्रायडरी वाले  पिंक प्लाजो सूट में दिखी थी। ये सूट उन्होंने गणपति उत्सव और बप्पा दर्शन के दौरान डाला था। सूट के साथ हैवी दुपट्टा था जिसे उन्होंने केप स्टाइल में कैरी किया था। शहनाज का ये लुक भी पसंद किया गया था।  

PunjabKesari

4. अपने शो देसी वाइब्स में भी शहनाज अपने देसी नखरे दिखा चुकी हैं। राज कुमार राव के एपिसोड के दौरान शहनाज ने हॉट रैड सूट कैरी किया था। ये सूट भी प्लाजो सूट था।

PunjabKesari

5. शहनाज ने एक पाउडर ब्लू शरारा सूट पहना था जिसके साथ उन्होंने अपना पूरी गैटअप ही ट्रडीशनल पंजाबी रखी थी। शहनाज इस लुक में बहुत प्यारी लगी थी।

PunjabKesari

चलिए शहनाज की कुछ सूट्स लुक्स आपको दिखाते हैं। आपको कौन सा सूट सबस सुंदर लगा और कौन सी लुक में शहनाज आपको सबसे ज्यादा पसंद आई हमें बताना ना भूलें। 

 

Related News