24 APRWEDNESDAY2024 7:50:10 AM
Nari

जब शाहरूख-काजोल से पूछा गया न्यासा आर्यन के साथ भाग जाए तो? दोनों का था ये रिएक्शन

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 20 Oct, 2020 02:00 PM
जब शाहरूख-काजोल से पूछा गया न्यासा आर्यन के साथ भाग जाए तो? दोनों का था ये रिएक्शन

फिल्म इंडस्ट्री की द एवरग्रीन जोड़ी काजोल और शाहरूख को फैंस आज भी प्यार करते हैं। दोनों की जोड़ी आज भी सबके दिलों पर राज करती हैं। दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे के राज और सिमरन का करेक्टर आज भी लोगों के जहन में है। दोनों की कमेस्ट्री जितनी ऑनस्क्रीन अच्छी है उतनी ही मस्ती दोनों ऑफ्स्क्रीन करते हैं। 

PunjabKesari

वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर काजोल और शाहरूख का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल ये वीडियो करण जौहर के शो का है। जिसमें शाहरूख के साथ साथ काजोल और रानी मुखर्जी भी आईं थी। इस दौरान करण जौहर ने जब शाहरूख और काजोल से पूछा कि अगर 10 साल बाद आर्यन और न्यासा भाग जाते हैं तो आपका क्या रिएक्शन होगा?। 

काजोल और शाहरूख ने दिया ये जवाब 

PunjabKesari

रेपिड फायर गेम के दौरान जब शाहरूख और काजोल से करण जौहर ने यह सवाल तो दोनों का मजेदार जवाब दिया। इस के जवाब में पहले तो काजोल कहती हैं ,' दिलवाले दूल्हा ले जाएंगे।' ये सुनते ही काजोल, शाहरूख और रानी हंसने लगते हैं। लेकिन फिर शाहरूख काजोल के साथ मस्ती करते हुए कहते हैं ,' मुझे जोक समझ नहीं आया।'

शाहरूख बोले - अगर काजोल मेरी रिश्तेदार बनी तो...

PunjabKesari

फिर काजोल के साथ मस्ती करते हुए शाहरूख कहते हैं,' मुझे तो इस बात का डर है कि अगर काजोल मेरी रिश्तेदार बन गईं तो...तो... मैं सोच भी नहीं सकता। ' शाहरुख की इस बात को सुनकर काजोल और रानी दोनों हंसने लगते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें दोनों की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को 25 साल पूरे हो गए हैं। 

Related News