29 APRMONDAY2024 8:00:48 AM
Nari

घर में इस तरह से लगाएंगे ब्रह्म कमल का फूल तो बरसेगा पैसा ही पैसा , खुल जाएंगे सोए हुए भाग

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 05 Oct, 2023 03:14 PM
घर में इस तरह से लगाएंगे ब्रह्म कमल का फूल तो बरसेगा पैसा ही पैसा , खुल जाएंगे सोए हुए भाग

हिंदू धर्म में कमल के फूल का बहुत महत्व है। ये धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रिय फूल है। वहीं कमल के फूलों के भी कई प्रकार होते हैं, इनमें से जो  ब्रह्म कमल का फूल है, उसे घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ब्रह्म  कमल का फूल साल में एक बार आता है , वो भी सिर्फ 4 से 5 घंटों के लिए ही खिलता है। मान्यता है कि वो समय बहुत शुभ होता है। जिसके घर में ब्रह्म कमल का फूल लगा हो, उन्हें हमेशा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और उनके भाग्य खुल जाते हैं। ज्योतिष एक्सपर्ट्स के अनुसार ब्रह्म कमल को भगवान ब्रह्म का रूप माना जाता है। मान्यता है कि भगवान शिव ने ब्रह्म कमल से जल छिड़ककर भगवान गणेश को पुनर्जीवित किया था, इसलिए इस पुष्प को दीननदायी माना जाता है। ज्योतिष एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर आप महादेव को ब्रह्म फूल चढ़ाते हैं, तो आपको तुरंत फल मिलेगा।

PunjabKesari

घर में ब्रह्म कमल लगाएं

घर में ब्रह्म कमल का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर में ये फूल खिलता है, वहां पर धन वर्षा होती है और सुख- समृद्धि का वास होता है। ये फूल देवी लक्ष्मी को बहुत प्रिय है, इसलिए घर के सभी सदस्यों को उन्नति मिलने की संभावना रहती है। ऐसा माना जाता है कि इस फूल की पंखुड़ियों से अमृत की बूंदें टपकती हैं, जिससे सकारात्मक माहौल बना रहता है।

PunjabKesari

ऐसे लगाएं घर पर ब्रह्म कमल का फूल

सबसे पहले सादे मिट्टी और गाय के गोबर को मिलाकर खाद तैयार कर लें। इसके बाद मिट्टी का गमला लें। उसमें इस खाद को डाल दें। इसके बाद ब्रह्म कमल का पौधा लें। इसे तीन से चार इंच की गहराई पर लगाएं। पर्याप्त मात्रा में पानी डालें और इस बात का ध्यान रखें कि गमला ऐसी जगह पर रखें, जहांम पर सूरज की रोशनी कम आती हो। ज्यादा धूप  ब्रह्म कमल के लिए हानिकारक होती है। ये ठंडी जगहों पर अच्छी तरह से उगते हैं।

Related News