08 MAYWEDNESDAY2024 7:18:30 PM
Nari

उमरा मंत्रालय की सौगात! सउदी नागरिक Private Visit Visa पर दोस्तों को करवा पाएंगे धार्मिक यात्रा

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 27 Jul, 2023 02:45 PM
उमरा मंत्रालय की सौगात! सउदी नागरिक Private Visit Visa पर दोस्तों को करवा पाएंगे धार्मिक यात्रा

सऊदी अरब इस्लाम धर्म के लोगों के लिए धार्मिक स्थल है और हर साल कई सारे लोग यहां उमरा के लिए आते हैं। हालांकि पासपोर्ट और वीजा को लेकर कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए  सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय ने घोषणा की कि सऊदी नागरिक अब अपने दोस्तों को ‘Private Visit Visa’ पर उमरा करने के लिए आमंत्रित कर सकेंगे। इस कदम का उद्देश्य उमरा करने के लिए विदेशी मित्रों की यात्रा को सुविधाजनक बनाना है।

PunjabKesari

मंत्रालय ने गुरुवार को ट्विटर पर कहा कि व्यक्तिगत यात्रा वीजा चार प्रमुख लाभ प्रदान करता है। इनमें एकल या एकाधिक प्रवेश विकल्प वीजा, उमरा अनुष्ठान करना और पैगंबर की मस्जिद का दौरा करना, राज्य के विभिन्न शहरों में ऐतिहासिक स्थलों और अन्य सांस्कृतिक स्थलों का दौरा, पर्यटकों को सऊदी अरब के सभी क्षेत्रों और शहरों की यात्रा कराना शामिल है।

मंत्रालय ने आगे बताया कि दो तरह के वीजा उपलब्ध हैं। एकल प्रवेश वीजा की वैधता 90 दिनों के साथ 90 दिनों की होती है।  एकाधिक प्रवेश वीजा 365 दिनों के लिए वैध रहता है, जिसमें 90 दिनों तक रहने की अनुमति होती है।

PunjabKesari

सऊदी नागरिक विदेश मंत्रालय (एमओएफए) वीजा प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘Private Visit Visa’ के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो उमरा के लिए दोस्तों को सऊदी अरब में आमंत्रित करने की प्रक्रिया को सरल बनाता है।

क्या होता है उमरा

उमरा एक तरह की धार्मिक यात्रा है, जो हज से अलग है। उमरा की यात्रा कोई भी कर सकता है। इस यात्रा की अवधि सिर्फ 15 दिनों की होती है। खास बात है कि सऊदी में जब हज यात्रा होती है तो उस समय उमरा नहीं किया जा सकता। उमरा के दिनों में यात्री करीब आठ दिन मक्का और सात दिन मदीना में बिताते हैं और धार्मिक कार्य करते हैं।

PunjabKesari

Related News