28 APRSUNDAY2024 7:54:06 PM
Nari

लाजवाब है संजय लीला भंसाली की Heeramandi, दिखा मनीषा कोइराला, सोनाक्षी और अदिति का रॉयल लुक

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 18 Feb, 2023 06:27 PM
लाजवाब है संजय लीला भंसाली की Heeramandi, दिखा मनीषा कोइराला, सोनाक्षी और अदिति का रॉयल लुक

संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' जबरदस्त चर्चा में है। नेटफ्लिक्स की इस वेब सीरीज का जब से एलान हुआ है, दर्शक सांसे थामकर इसका इंतजार कर रहे हैं। आज मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। इस सीरीज का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। बता दें कि फर्स्ट लुक वीडियो में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा समेत सभी एक्ट्रेस जबरदस्त लुक में नजर आ रही हैं। यह वीडियो नेटफ्लिक्स ने साझा किया है।  

PunjabKesari

 

संजय लीला भंसाली ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक क्लासिक फिल्में दी हैं। 'बाजीराव मस्तानी', 'हम दिल दे चुके सनम', 'देवदास' समेत तमाम फिल्में इस लिस्ट में शुमार है। पिछले साल उनकी 'गूंगबाई काठियावड़ी' खूब चर्च में रही। आलिया भट्ट अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। अब दर्शकों की नजर भंसाली के अगले प्रोजेक्ट यानि हीरामंडी पर ही टिकी हैं। इस वेब सीरीज के फर्स्ट लुक ने फैंस की बेकरारी और ज्यादा बढ़ा दी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


नेटफ्लिक्स द्वारा साझा किए गए वीडियो में फिल्म की सभी हीरोइनों का फर्स्ट लुक है। टीजर में मनीषा कोइरला रॉयल अंदाज में नजर आ रही हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी,  ऋचा चड्ढा, शर्मिन सेगल और संजीदा शेख सभी का लुक शानदार है। बता दें कि इस सीरीज की स्टारकास्ट को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे थे,  फर्स्ट लुक सामने आने के बाद सभी पर विराम लग गया है। टीजर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा है, 'एक अलग समय, अलग दौर, अलग जादुई दुनिया जिसे संजय लीला भंसाली ने बनाया है। इसका हिस्सा बनने के लिए हम बेहद उत्साहिक हैं। पेश है हीरामंडी की खूबसूरत दुनिया की एक झलक.....कमिंग सून'।

PunjabKesari

ओटीटी के लिए संजय का यह पहले प्रोजेक्ट है। इस सीरीज के लिए मुंबई में दो भव्य सेट लगाए गए। बता दें कि इस सीरीज के लिए सभी कलाकर जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। ऋचा चड्ढा तो बाकायदा कथक का प्रशिक्षण ले रही हैं। इस सीरीज के लिए जीनत अमान और हुमा कुरैशी के नाम की भी चर्चा हैं, लेकिन आज साझा किए गए फर्स्ट लुक वीडियो में दोनों नजर नहीं आई हैं।

PunjabKesari

आपको बता दें कि हीरामंडी पाकिस्तान के लाहौर में एक जगह। ये वह जगह जहां पर तवायफों का डेरा हुआ करता था। हीरामंडी कोठों में प्यार, राजनीति, विश्वासघात और उत्तराधिकारी को दिखती कहानी है। भंसाली का यह शो नेटफ्लिकस पर आएगा। फर्स्ट लुक वीडियो पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'अब सिर्फ भंसाली के पास ही शानदार कहानियां दर्शकों तक पहुंचाने के लिए बची हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वाह! क्या लुक है!'
 

Related News