15 DECMONDAY2025 10:38:53 AM
Nari

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़, खो दिया अपनी मां को

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 24 Jun, 2025 06:22 PM
बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़, खो दिया अपनी मां को

नारी डेस्क: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस सना खान पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। सना ले अपनी मां को खो दिया है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है।  एक्ट्रेस ने अपने फैंस से उनकी मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया। उनके पोस्ट में मां को खोने का दर्द साफ नजर आ रहा था। 
PunjabKesari

अपने पोस्ट में सना ने एक दिल को छू लेने वाला संदेश शामिल किया जिसमें उन्होंने अपनी गहरी संवेदना और भावनात्मक दर्द को व्यक्त किया। उन्होंने लिखा- "इन्ना लिल्लाहि वा इन्ना इलैह राजिउन, मेरी प्यारी माँ, श्रीमती सईदा खराब स्वास्थ्य स्थिति से जूझने के बाद अल्लाह के पास वापस लौट आई हैं। नमाज़-ए-जनाज़ा ईशा की नमाज़ के बाद सुबह 9:45 बजे ओशिवारा क़बरस्तान में अदा की जाएगी। मेरी मां के लिए आपकी दुआएं मददगार होंगी।"
 

यह दुखद खबर सामने आने के बाद लोग सना को हिम्मत दे रहे हैं। 2023 में, सना ने अपनी मां का एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अपने जूते का फीता बाँध रही थीं। एक भावनात्मक नोट लिखते हुए, उन्होंने लिखा, "मेरी मां मेरे जूते का फीता बाँध रही हैं ताकि मैं टहलने जा सकूं। मां के प्यार से ज़्यादा ईमानदार और निस्वार्थ कोई प्यार नहीं है। यह पोस्ट करना पड़ा क्योंकि हम हमेशा उनके द्वारा हमारे लिए किए गए प्यार और त्याग को भूल जाते हैं। चाहे आप कितने भी बड़े क्यों न हो जाएं, आप हमेशा उनके लिए छोटे बच्चे ही रहेंगे। 
 

Related News