18 SEPWEDNESDAY2024 7:34:13 AM
Nari

सालों बाद अपनी एक्स भाभी से  सलमान ने की मुलाकात, देर रात हिम्मत बंधाने पहुंचे मलाइका के घर

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 13 Sep, 2024 12:17 PM
सालों बाद अपनी एक्स भाभी से  सलमान ने की मुलाकात, देर रात हिम्मत बंधाने पहुंचे मलाइका के घर

नारी डेस्क : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता की दुखद मौत के बाद अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके घर पहुंचे। सलमान को कड़ी सुरक्षा के बीच अपनी कार से बाहर निकलते देखा गया। अनिल मेहता की बुधवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली गई थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


अनिल मेहता के अंतिम संस्कार के बाद सलमान खान तुरंत मलाइका अरोड़ा की मां के घर पहुंचे। इस दौरान उनके चेहरे पर उदासी भी साफ देखी गई। कई सालों बाद  सलमान और मलाइका का आमना- सामना हुआ है, बताया जाता है कि अर्जुन से रिश्ता जोड़ने को लेकर भाई जान अपने भाई की पूर्व पत्नी से बेहद नाराज हो गए थे, सालों तक उन्होंने मलाइका से कभी बात नहीं की। हालांकि इस मुश्किल वक्त में सलमान खान सारी नाराजगी छोड़ते हुए मलाइका के घर उन्हें हिम्मत बंधाने पहुंचे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


सलीम खान से लेकर अमृता खान तक अरबाज के परिवार का एक-एक सदस्य इस मुश्किल घड़ी में मलाइका के साथ दिखा। बता दें कि सलमान खान अपनी फिल्म सिकंदर की शूटिंग की वजह से बाहर थे, मुंबई लौटते ही वह सबसे पहले  मलाइका के घर पहुंचे। इससे पहले, मलाइका के पिता को मुंबई के सांताक्रूज़ हिंदू श्मशान घाट पर सुपुर्द-ए-खाक किया गया, जहां फिल्म उद्योग के लोग भी उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


 अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान और उनके पति सैफ अली खान सहित कई हस्तियाँ मलाइका अरोड़ा के पिता को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए श्मशान घाट पहुंचीं।मलाइका अरोड़ा के पूर्व पति अरबाज खान भी अपनी पत्नी शूरा खान के साथ पहुंचे थे। इस बीच, मुंबई पुलिस ने मलाइका, उनकी बहन अमृता अरोड़ा और उनकी मां के बयान दर्ज किए हैं।

Related News