19 MAYSUNDAY2024 3:53:53 PM
Nari

इंडस्ट्री में भाईजान सलमान ने पूरे किए 35 साल, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा Thanks

  • Edited By palak,
  • Updated: 27 Aug, 2023 05:10 PM
इंडस्ट्री में भाईजान सलमान ने पूरे किए 35 साल, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा Thanks

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को बीते दिन फिल्म इंडस्ट्री में पूरे 35 साल हो गए हैं। भाईजान सलमान ने 1988 में आई फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था जिसके बाद वह उन्होंने 'मैंने प्यार किया', 'बागी', 'सनम बेवफा', 'पत्थर के फूल', 'साजन' जैसी कई सारे सूपरहिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग का डंका बजाया था। इंडस्ट्री में 35 साल पूरे होने पर सलमान ने फैंस को खास अंदाज में शुक्रिया कहा है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस फिल्म वीडियो में उन्होंने अपने फेमस डॉयलॉग्स और गाने के स्टेप्स फैंस को दिखाए हैं। 

'35 साल किस तरह बीते...' 

वीडियो के साथ सलमान ने अपने फैंस को शुक्रिया कहा है । एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि - '35 साल 35 दिनों की तरह बीत गए, आपके प्यार के लिए शुक्रिया।' जैसे ही भाईजान ने यह वीडियो शेयर किया है फैंस उन पर प्यार बरसाते दिख रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

फैंस ने किया रिएक्ट 

भाईजान के इस वीडियो के बाद फैंस ने उनकी जर्नी पर अपना प्यार दर्शाया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'कोई भी इनकी तरह नहीं हो सकता मैं दोबारा दोहराता हूं कोई भी नहीं यह पहले ऐसे सुपरस्टार हैं जिसके जैसा हम कभी नहीं देखेंगे हमारे प्यारे भाईजान।' 

PunjabKesari

अन्य ने कहा कि - 'सलमान खान को 35 साल हो गए लेकिन वह अभी भी चल रहे हैं।' 

PunjabKesari

एक ने लिखा कि - 'आपने अपने चॉर्म के साथ सभी के दिल चुरा लिए हैं।' 

PunjabKesari

'टाइगर 3' में दिखेंगे सलमान 

सलमान खान आखिरी बार फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में दिखे थे। अब एक्टर यश चोपड़ा के प्रोडक्शन में बन रही 'टाइगर 3' में नजर आएंगे इसे मनीष शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म 10 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'टाइगर 3' में सलमान के साथ कैटरीना कैफ भी दिखने वाली हैं। इसके अलावा फिल्म में इमरान हाशमी, रिद्धी डोगरा भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। 

PunjabKesari

Related News