27 APRSATURDAY2024 2:54:14 AM
Nari

क्या सच में सलमान खान को हुआ अपने से 24 साल छोटी पूजा से प्यार, भाईजान के दोस्त ने बताई दोनों के रिश्ते की सच्चाई!

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 13 Dec, 2022 03:15 PM

बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान को लेकर पिछले काफी समय से खबरें सुनने को मिल रही है कि वो एक्ट्रेस पूजा हेगड़े को डेट कर रहे है। पूजा जहां 32 साल की है वहीं सलमान 56 साल के। हाल में ही सामने आई रिपोर्ट्स में कहा गया कि फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के सेट पर सलमान को पूजा से प्यार हो गया। इन खबरों में कितनी सच्चाई है इस बारे में खुद सलमान के एक दोस्त ने बताया।

सलमान के दोस्त ने बताई सारी सच्चाई

नामी वेबसाइट न्यूज 18 के साथ सलमान के दोस्त ने बात की और इन खबरों पर रिएक्ट किया। उन्होंने कहा, “वो लोग जो ऐसी वाहियात खबर फैलाते हैं, कुछ तो शर्म करो. वो लड़की (पूजा हेगड़े) सलमान की बेटी की उम्र की है. सिर्फ इसलिए कि वे एक साथ एक फिल्म कर रहे हैं (किसी का भाई किसी की जान) कुछ बेवकूफों को लग सकता है कि यह फिल्म के लिए अच्छा प्रमोशन है. लेकिन यह शर्मनाक है. "साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सलमान खान ऐसी अफवाहों की परवाह नहीं करते।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

बता दें कि दोनों के रिलेशनशिप की खबर उमैर संधू के ट्वीट के कारण उड़ी थी। उमैर संधू ने एक ट्वीट में शेयर करते हुए लिखा कि - 'ब्रेकिंग न्यूज, टाउन में एक नया कपल सामने आया है। मेघा स्टार सलमान खान को पूजा हेगड़े के साथ प्यार हो गया है इसके अलावा सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस ने पूजा को दो फिल्मों के लिए भी साइन कर लिया है। दोनों आजकल काफी समय भी बिता रहे हैं। इस बात की जानकारी सलमान के करीबी ने दी है।' बस इसी ट्वीट के बाद हर जगह यह खबर फैल गई कि सलमान अपने से 24 साल छोटी लड़की पूजा को डेट कर रहे है। पूजा हेगड़े सलमान की आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान में दिखेने वाली हैं।' इस फिल्म में पूजा सलमान खान के साथ अपोजिट रोल में दिखाई देंगी।

कई हसीनाओं के साथ जुड़ा भाईजान का नाम

गौरतलब है कि सलमान खान का नाम इससे पहले भी कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका हैं। सलमान खान अगर किसी के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थे तो वो ऐश्वर्या राय थी। ऐश्वर्या और सलमान के प्यार के चर्चे तो आपने भी सुने होंगे। सलमान और ऐश्वर्या की जोड़ी भी फैंस को पसंद थी लेकिन इनका ब्रेकअप हो गया। दोनों के ब्रेकअप की वजह सलमान का गुस्सा बताया जाता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

 फिलहाल सलमान 56 की उम्र में भी सिंगल हैं। बीते दिनों सलमान खान विदेश मॉडल यूलिया वंतूर के साथ रिलेशनशिप में थे। वहीं अगर बात भाईजान के वर्कफ्रंट की करें तो इस साल भले ही सलमान खान को कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई थी। लेकिन साल 2023 में भाईजान बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने वाली हैं। 'किक 2', 'किसी का भाई किसी की जान', 'टाइगर 3' जैसी फिल्मों में सलमान दिखने वाले हैं। वहीं एक्ट्रेस पूजा हेगड़े रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'सर्कस' में नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस 'किसी का भाई किसी की जान' में भी सलमान के साथ दिखने वाली हैं।

साथ ही सलमान खान बिग बॉस 16 को भी होस्ट कर रहे है। बिग बॉस को लेकर भी भाईजान खूब सुर्खियों में है। 
 

Related News