27 APRSATURDAY2024 9:11:50 PM
Nari

Rubina Dilaik ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप! शादी के 5 साल बाद एक्ट्रेस के घर में गूंजेगी किलकारी

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 03 Sep, 2023 06:43 PM
Rubina Dilaik ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप! शादी के 5 साल बाद एक्ट्रेस के घर में गूंजेगी किलकारी

छोटी बहू फेम एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज को लेकर खूब चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिससे ये कयास लगाए गए की एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं। दरअसल इस फोटो में एक्ट्रेस के बेबी बंप की झलक देखी गई थी। वहीं अब एक बार फिर से उनकी लेटेस्ट वीडियो ने प्रेग्नेंसी की खबर को कबीं न कहीं कंफर्म कर दिया है। दरअसल, वीडियो में रुबीना का बेबी  बंप साफ नजर आ रहा है, जिसे देखकर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

बीतें दिनों मीडिया में खबरें थी कि रुबीना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। उनकी प्रेग्नेंसी को 4 महीने हुए हैं। जबकि अगले साल जनवरी में उनकी डिलीवरी हो सकती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

गौरतलब है कि रुबीना और अभिनव अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखते हैं। वहीं इस प्रेग्नेंसी की न्यूज को भी दोनों ने छिपा कर रखा है। बिग- बॉस 14 के विनर का खिताब जीतने वाली रुबीना दिलैक की अभिनव शुक्ला से साल 2018 में शादी हुई थी। जबकि दोनों ने बिर- बॉस 14 में साथ में हिस्सा लिया था। जबकि दोनों कई हिट शोज का भी हिस्सा रह चुके हैं।
PunjabKesari

Related News