26 APRFRIDAY2024 10:14:27 PM
Nari

रिया की गिरफ्तारी पर बोले वकील - ड्रग एडिक्ट लड़के से प्यार करने की सजा मिली

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 08 Sep, 2020 05:23 PM
रिया की गिरफ्तारी पर बोले वकील - ड्रग एडिक्ट लड़के से प्यार करने की सजा मिली

सुशांत सिंह राजपूत केस में लंबी पूछताछ के बाद आखिर रिया को गिरफ्तार कर ही लिया गया। रिया से लगातार एनसीबी पूछताछ कर रही थी और आज एनसीबी पूछताछ का तीसरा दिन था। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो अब रिया का मेडिकल टेस्ट किया जाएगा और फिर उन्हें वापिस एनसीबी दफ्तर भेज दिया जाएगा और फिर रिया को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। 

PunjabKesari

सामने आई रिया के वकील की प्रतिक्रिया 

रिया की गिरफ्तारी के बाद एक तरफ जहां फैंस के रिएक्शन सामने आ रहे हैं वहीं दूसरी ओर अब रिया के वकील का भी रिएक्शन सामने आया है। सूत्रों की मानें तो रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने कहा कि रिया एक ड्रग एडिक्ट से प्यार करने की सजा भुगत रही हैं, जो कि कई सालों से मानसिक रूप से बीमार था और दवाओं के चलते उसने आत्महत्या कर ली। ये न्याय की विडंबना है। तीन केंद्रीय एजेंसियां एक महिला के पीछे थीं।

बहन ने जताई खुशी 

वहीं आपको बता दें कि रिया की गिरफ्तारी की खबर सुन जहां फैंस के मन में एक आशा की किरण उठीं वहीं सुशांत की बहन श्वेता भी इस फैसले से बेहद खुश हैं और उन्होंने भी इस संबंध में ट्वीट किया था। 

 

Related News