16 APRTUESDAY2024 9:04:03 PM
Nari

क्रिसमस पर पढ़े बाइबल के ये 12 अनमोल वचन, दिल और दिमाग होगा शुद्ध

  • Edited By neetu,
  • Updated: 23 Dec, 2020 03:39 PM
क्रिसमस पर पढ़े बाइबल के ये 12 अनमोल वचन, दिल और दिमाग होगा शुद्ध

क्रिसमस ईसाइयों का पवित्र त्योहार है। इसे हर साल दिसंबर की 25 तारीख को मनाया जाता है। इस शुभ दिन पर लोग एक-दूसरे को बधाई देने के साथ गिफ्ट व मिठाई बांटते हैं। माना जाता है कि इन दिन प्रभु ईसा मसीह का जन्म हुआ था। ऐसे में लोग इस पवित्र दिन पर घरों में क्रिसमस ट्री को सजाने के साथ चर्च में मोमबत्तियां जलाकर अपने मंगल जीवन की प्रार्थना करते हैं। साथ ही बाइबल सुनते व पढ़ते हैं। तो चलिए आज हम आपको क्रिसमस के खास मौके पर बाइबल के 12 अनमोल वचन बताते हैं, जिससे दिल और दिमाग शुद्ध हो जाएगा।

PunjabKesari

1. हमेशा भलाई का मार्ग अपनाएं। अपनी अच्छाई से ही बुराई को जीतने की कोशिश करें। साथ ही दूसरों की भलाई में लगे रहे। 

2. सभी के साथ अच्छा बर्ताव करने के साथ अपने अंदर दया-भावना रखें। साथ ही हर किसी के साथ हंसी-खुशी से समय बीताएं। 

3. किसी भी तरह से बुराई को खुद पर हावी ना होने दें। 

4. किसी से लड़ने व झगड़े की जगह भाईचारे से रहे। सभी के साथ प्यार व खुशी से पेश आए। साथ ही बड़ों का सम्मान करें। 

5. बुराई से नफरत ना करें बल्कि अपनी अच्छाई से गलत लोगों को भी सही रास्ते पर लाएं। 

6. आलस को अपने अंदर ना रहने दें। किसी भी चीज को पाने के लिए पूरी ईमानदारी से कोशिश करें। 

PunjabKesari

7. किसी के कुछ गलत करने पर भी उसे बुरा-भला ना कहें। 

8. भले लोगों की हमेशा मदद करें। साथ ही घर में कोई मेहमान आए तो उसकी अच्छे व मुस्कुराते हुए सेवा करें। 

9. हर किसी की खुशी में खुश और दुख की परिस्थिति में दुख का अहसास करो। 

PunjabKesari

10. किसी के गलत करने या कहने पर उसे पटल कर जबाव ना दें। ऐसे में अपने अंदर बदले की भावना ना रखें।  

11. हर जगह, घर प्यार व भाईचारे का संदेश दें। सभी को एकजुट रहने की प्रेरणा दें। 

12. हमेशा अपने दुश्मनों की सहायता करने को भी तैयार रहे। ऐसे में उसे भूख लगने पर खाना व प्यास लगने पर पानी दें।

आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे लाइक, कमेंट और शेयर जरूर करें।

Related News