03 MAYFRIDAY2024 10:23:43 PM
Nari

True friendship: 84 के रतन टाटा का खास दोस्त है ये 28 साल का लड़का, मानते हैं इसकी हर बात

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 31 Dec, 2021 12:27 PM
True friendship: 84 के रतन टाटा का खास दोस्त है ये 28 साल का लड़का, मानते हैं इसकी हर बात

रतन टाटा का नाम देश के बड़े और सम्मानित उद्योगपतियों में लिया जाता है। वह बड़े उद्योगपति होने के बावजूद सादगी पसंद करते हैं जो उनके  रहन-सहन में भी झलकता है। रतन टाटा की यह सादगी उनके जन्मदिन पर भी दिखी।  वह बड़े ही साधारण तरीके से अपना 84वां जन्मदिन मनाते दिखाई दिए। उद्योगपति के साथ- साथ अब उस शख्स की भी चर्चा हो रही है जो साथ में बैठकर केक कटवा रहा है

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

रतन टाटा ने साधारण तरीके से मनाया बर्थ डे

दरअसल हाल ही में  मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रतन टाटा एक कुर्सी पर बैठे हुए एक छोटा कप केक काटते नजर आ रहे हैं। वह  कैंडल को बुझा कर अपना बर्थ डे सेलिब्रेट करते दिखाई दिए। इस दौरान उनके साथ बैठा एक लड़का  कप केक  रतन टाटा को खिलाता नजर आ रहा है। 

PunjabKesari
शांतनु नायडू पर लोगों का गया ध्यान 

वीडियो में देख सकते हैं कि टेबल पर बैठा युवा रतन टाटा के पास आकर खड़ा हो जाता है और उसके कंधे पर हाथ रखता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर ये शख्स कौन है जिसके साथ रतन टाटा ने अपना जन्मदिन मनाया। इस लड़के का नाम शांतनु नायडू है जो  उद्योगपति का युवा दोस्त है। 

PunjabKesari
टाटा के निजी सचिव हैं शांतनु

शांतनु रतन टाटा के निजी सचिव हैं। उनके काम से प्रभावित होकर ही रतन ने उन्हे अपना सचिव चुना था।  उन्होंने खुद शांतनु को  फ़ोन कर कहा था कि आप जो करते हैं मैं उससे बहुत प्रभावित हूं, क्या मेरे असिस्टेंट बनोगे। शांतनु और टाटा करीब तीन साल से एक साथ काम कर रहे हैं।उम्र के अंतर के बावजूद दोनों की  बॉन्डिंग काफी अच्छी है।

PunjabKesari

आवारा पशुओं की मदद के लिए काम कर रहे हैं  शांतनु और टाटा

 शांतनु और टाटा मिलकर सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त आवारा पशुओं की मदद के लिए काम करते हैं।  कहा जाता है कि रतन टाटा अपना पर्सनल निवेश जिन स्टार्टअप्स में करते हैं, उनके पीछे 28 साल के शांतनु का दिमाग होता है। कहा तो यह भी जा रहा है कि  शांतनु ने ही रतन टाटा को सोशल मीडिया से परिचित कराया था। 
 उन्हें हैशटैग, ट्रेंड और इमोजी के बारे में सब कुछ सिखाया।

Related News