21 SEPSATURDAY2024 6:26:35 AM
Nari

रणवीर सिंह ने जमकर की नीता अंबानी की तारीफ, मस्तीभरे अंदाज में ली इवेंट में एंट्री

  • Edited By palak,
  • Updated: 01 Nov, 2023 05:18 PM
रणवीर सिंह ने जमकर की नीता अंबानी की तारीफ, मस्तीभरे अंदाज में ली इवेंट में एंट्री

बीती रात अंबानीज और बॉलीवुड के नाम रही। मुकेश अंबानी के जियो वर्ल्ड प्लाजा की ओपनिंग सेरेमनी में कई सारे फिल्मी सितारों ने शिरकत की। लेकिन शाम की सारी लाइमलाइट स्वैगर रणवीर सिंह के नाम रही। रणवीर सिंह ने इवेंट में एकदम मस्ती भरे अंदाज में एंट्री ली। स्टेज पर जैसे ही एक्टर आए सभी उनकी चार्म के दीवाने हो गए। इस दौरान उन्होंने नीता अंबानी की काफी तारीफ भी की।  

रैंप वॉक के दीवाने हुए फैंस 

रणवीर सिंह ने जियो वर्ल्ड प्लाजा में रैंप पर वॉक भी की। पॉवरहाउस रणवीर का मस्तीभरा अंदाज फैंस को काफी पसंद भी आया। एक्टर ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए। इस दौरान एक्टर ने नीता अंबानी की काफी तारीफ की। उन्होंने बिजनेसमैन की पत्नी को भाभी भी बुलाया। उनकी खूबसूरती को एक्टर ने वाओ बता दिया। एक्टर ने आगे कहा कि - 'दुनिया इन्हें नीता मुकेश अंबानी के नाम से जानती हैं लेकिन हम उन्हें प्यार से भाभी बुलाना पसंद करते हैं। रणवीर की धमाकेदार रैंप वॉक ने सबका दिल जीत लिया।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

पूरी अंबानी फैमिली को किया ग्रीट 

अपनी धमाकेदार रैंप वॉक से रणवीर ने सबका दिल जीत लिया। वहीं एक्टर ने इस दौरान पूरी फैमिली को स्पेशल ग्रीट भी दी। वहीं इस दौरान एक्टर का मजाकिया अंदाज पूरे अंबानी परिवार को बहुत ज्यादा पसंद आया। रणवीर सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है।  

अलग-अलग आए दीपिका-रणवीर 

इवेंट में रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण भी पहुंची। वेस्टर्न आउटफिट में एक्ट्रेस इवेंट में दिखी। हालांकि दोनों पति-पत्नी ने जियो इवेंट में अकेले ही एंट्री ली थी। 

PunjabKesari

Related News