26 APRFRIDAY2024 12:14:29 AM
Nari

रणवीर सिंह या बेला हदीद, Dior के यैलो पैंटसूट में कौन दिखा परफेक्ट?

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 01 Apr, 2019 02:16 PM
रणवीर सिंह या बेला हदीद, Dior के यैलो पैंटसूट में कौन दिखा परफेक्ट?

लड़की हो या लड़के, अक्सर स्टार्स के फैशन से इंस्पायर्ड होते हैं। इतना ही नहीं वो स्टार्स से फैशन टिप्स लेकर अपना स्टाइल स्टेटमेंट बनाते हैं। मगर कभी-कंभार ये सेलिब्रिटीज भी Fashion Face off का शिकार हो जाते हैं, जिस वजह से इन्हें ट्रोल भी होना पड़ जाता हैं। ऐसे ही हॉलीवुड और बॉलीवुड के दो सितारों हैं जो इऩ दिनों अपनी सैम ड्रैस के कारण खबरों में बने हुए। दोस्तों सभी जानते हैं कि दीपिका पादुकोण के पति यानी सुपरस्टार रणवीर सिंह आए दिन किसी न किसी इवेंट या अवॉर्ड शो में अपने उट-पटांग लुक को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हो जाते हैं मगर जो भी हो उनका यही फैशन सेंस इंटरनेट पर हमेशा तहलका मचा देता हैं। 

PunjabKesari

हाल ही में HT India Most Stylish Awards 2019 होस्ट किए गए जहां रणवीर एक बार फिर अपने unconventional फैशन में नजर आए। इस दौरान उन्होंने नियोन कलर का यैलो पैंटसूट पहना जो Dior's Spring 2019 की मेनवियर कलेक्शन से लिया गया था। आपको बता दें कि पिछले साल हॉलीवुड एक्ट्रेस Bella Hadid इसी पैंटसूट में नजर आईं थी। 

 

दोनों का लुक दिखा थोड़ा डिफरैंट

जहां रणवीर ने व्हाइट टी-शर्ट व मैन क्लच, white rimmed angular sunglass के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया, वहीं पिछले साल बेला हदीद ने साथ बिना शर्ट व टी-शर्ट का पैंटसूट लुक फ्लॉनट किया था। उन्होंने गोल्डन नेकलेस, स्ट्रेट बॉब हेयर व मिनी क्लच के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। मगर दोनों ने इस आउटफिट के साथ व्हाइट स्नीकर्स पहने जो बिल्कुल सैम थे। 

 

रणवीर या बेला, कौन दिखा परफेक्ट? 

भले ही बेला हदीद ने मेनवियर कलेक्शन से लिया पेंटसूट पहना हो लेकिन यैलो कलर व उसे स्टाइल करने का तरीका उनकी पर्सनैलिटी से काफी मैच कर रहा था। हालांकि ऐसा नहीं कि पैंटसूट में रणवीर कुछ कम लग रहे है लेकिन यैलो कलर उनकी पर्सनैलिटी को कुछ डाउन दिखा रहा है। 

PunjabKesari

Related News