18 APRTHURSDAY2024 5:26:32 PM
Nari

रक्षाबंधन: आज भाई के लिए बनाएं खास Paan Coconut Ladoo

  • Edited By neetu,
  • Updated: 22 Aug, 2021 10:06 AM
रक्षाबंधन: आज भाई के लिए बनाएं खास Paan Coconut Ladoo

आज रक्षाबंधन का पावन त्योहार है। ऐसे में आज हम आपके लिए खास पान कोकोनट लड्डू की रेसिपी लेकर आए हैं। पान और नारियल से तैयार ये लड्डू आपके भाई को खूब पसंद आएंगे। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

सामग्री:

खाने वाला पेठा- 3 पीस (कद्दूकस किया)
सूखा नारियल- 150 ग्राम (कद्दूकस किया)
पान एसेंस- 2-3 बूंदें
ग्रीन फूड कलर- चुटकीभर
मिल्क पाउडर- 2 बड़े चम्मच
भुना हुआ खोया- 50 ग्राम
गुलकंद- 50 ग्राम
कद्दूकस किया नारियल- गार्निश के लिए

PunjabKesari


विधि:

. एक बाउल में पेठा, मिल्क पाउडर, नारियल, पान एसेंस, ग्रीन फूड कलर मिलाएं।
. स्टफिंग के लिए अलग बाउल में खोया और गुलकंद मिलाएं।
. अब हाथों पर थोड़ा घी लगाकर पान वाला मिश्रण हथेली पर फैलाएं।
. इसके बीच खोया-गुलकंद का मिश्रण रखकर लड्डू बना लें।
. इसी तरह सारे लड्डू बना लें।
. अब लड्डूओं को कद्दूकस किए नारियल से लपेटे कर सर्व करें।

Related News