06 DECSATURDAY2025 12:49:21 AM
Nari

वही स्माइल, वैसे ही चाल-ढाल... सुशांत के हमशक्ल को देख चौंकी राखी, बोली- वो बदला लेने आ गया

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 07 Aug, 2023 07:04 PM
वही स्माइल, वैसे ही चाल-ढाल... सुशांत के हमशक्ल को देख चौंकी राखी, बोली- वो बदला लेने आ गया

सुशांत सिंह राजपूत एक ऐसा नाम है जिसे शायद ही कोई भूल पाया है। आज भी चाहने वाले यही कहते हैं कि काश वह वापस आ जाएं। सुशांत तो वापस नहीं आ सकता लेकिन एक शख्स ऐसा है जिसने एक्टर की यादों को एक बार फिर ताजा कर दिया है। हम बात कर रहे हैं सुशांत सिंह के हमशक्ल की जिसे देखकर राखी सांवत भी हैरान रह गई।


दरसअल सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का बिल्कुल सुशांत की तरह लग रहा है, उसके  लुक्स देख फैंस को एक पल को तो विश्वास ही नहीं हुआ की वह हमशक्ल है। वहीं हाइट, वही बालों का स्टाइल, वही स्माइल इस लड़के को देखकर तो यही लग रहा है कि जैसे सुशांत वापस आ गया है।


जिस लड़के की हम बात कर रहे हैं उसका नाम डोनिम अयान है जिसका चेहरा सुशांत सिंह राजपूत से काफी मिलता- जुलता है। उसकी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उसे देखने के बाद फैंस के साथ- साथ राखी सावंत भी हैरान रह गई है। उन्होंने इस लड़के की वीडियो पर कमेंठ करते हुए कहा-  'वह बदला लेने के लिए वापस आए हैं, कर्म।'

PunjabKesari
हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल का ये वीडियो AI द्वारा क्रिएट किया गया है। इस लड़के  ने अपना हेयरस्टाइल और ड्रेसिंग सेंस सबकुछ सुशांत सिंह के जैसा कैरी किया हुआ है। उसे  देखकर लोग काफी कंफयूज हो गए हैं। याद हो कि 14 जून 2020 को सुशांत 
 फांसी के फंदे से लटके मिले थे। एक्टर की मौत के बाद कई सारे डेथ एंगल भी निकले थे। तब से लेकर अब तक फैंस उन्हें याद करते रहते हैं। 

Related News