02 MAYTHURSDAY2024 12:32:54 AM
Nari

नए साल में राहु की उल्टी चाल इन 3 राशियों को करवाएगी फायदा, चमक जाएगी किस्मत

  • Edited By palak,
  • Updated: 30 Nov, 2022 06:21 PM
नए साल में राहु की उल्टी चाल इन 3 राशियों को करवाएगी फायदा, चमक जाएगी किस्मत

राहु और केतु हमेशा अलग चाल से चलते हैं। इन दोंनो ग्रहों को एक राशि से दूसरी राशि में जाने में करीबन 18 महीने का समय लगता है। इसलिए राहु और केतु को मायावी ग्रह भी कहते हैं। इस साल में राहु का प्रवेश मेष राशि में था और आने वाले साल 2023 में अक्टूबर तक राहु इसी राशि में रहेंगे। मेष राशि में रहने से 2023 में अक्टूबर तक राहु कुछ राशियों के लिए बहुत ही लाभदायक होगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि राहु किन-किन राशियों को लाभ दिलवाने वाला है...

मिथुन राशि 

मेष राशि में ग्रहों के परिवर्तन के कारण मिथुन राशि के जातकों की कुंडली के 11वें भाव में गोचर कर रहे हैं। गोचर के शुभ प्रभाव से साल 2023 तक इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। हालांकि बीच-बीच में खर्चे आ सकते हैं परंतु कमाई अच्छी रहेगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में संतुलन बना रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन भी अच्छा रहेगा। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। समाज से जुड़े हुए शुभ और मांगलिक कार्यों में आपके पैसे खर्च हो सकते हैं। आस-पास की यात्रा के योग भी आपके बन रहे हैं। 

PunjabKesari

वृश्चिक राशि 

मेष राशि में वक्री के कारण राहु आपकी कुंडली के छठें भाव में गोचर कर रहे हैं। राहु के इस गोचर से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। आपके दुश्मन परास्त हो सकते हैं। मनोबल बढे़गा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। करियर में कोई नया मौका मिला सकता है। मित्रों और रिश्तेदारों से संबंध पहले से अच्छे हो सकते हैं। घूमने-फिरने के उद्देश्य से आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। 

कर्क राशि 

कर्क राशि की कुंडली के 10वें भाव में राहु का गोचर हो रहा है। इस दौरान आपके पारिवारिक संबंधों में समस्याएं आ सकती है। परिवार वालों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। घर में कुछ समय के लिए तनाव भरा माहौल रह सकता है। खर्च बढ़ सकता है। मन में किसी प्रकार की उलझन आपको परेशान कर सकती है। आर्थिक स्थिति  में बीच-बीच में कमाई के अवसर मिलते रहेंगे और पैसों की कमी नहीं हो पाएगी। दोस्तों और परिवार वालों का भी पूरा सहयोग मिल जाएगा । 

PunjabKesari

कुंभ राशि 

राहु इस राशि के जातकों की कुंडली के तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। इससे आपके लिए काफी शुभ परिणाम हो सकते हैं। बिजनेस में जोखिम लेने से आपको लाभ भी हो सकता है। करियर में कई शानदार मौके मिल सकते हैं। यदि आपका व्यापार विदेश से जुड़ा है तो आपको मुनाफा मिलेगा। परिवार में भाईयों का सहयोग मिल सकता है। दोस्तों काम आ सकते हैं, लेकिन कोई बात सुनकर झगड़ा या विवाद न करें। 

PunjabKesari


 

Related News